फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Innocent child burnt in hut

झोपड़ियों के साथ जिंदा जला मासूम

Sat, 10 May 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 10 May 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Innocent child burnt in hut
मुलाना कस्बे के गांव धनौरा स्थित मारकंडा नदी क्षेत्र में सब्जी उत्पादक किसानोें की झोपड़ियों में आग लग गई। इस आग में जहां झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया,
विज्ञापन


वहीं एक नौ साल का बच्चा भी जिंदा जल गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। हादसे की सूचना मुलाना पुलिस को दी गई। मुलाना थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल में रखवाया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दुख की लहर है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के जिले शाहजहांपुर के गांव जलालाबाद के रहने वाला इकबाल और बरेली के निवासी गुलामनबी काफी साल से मुलाना क्षेत्र में सब्जी लगाने का काम करते हैं। इस बार भी इन लोगों ने गांव धनौरा के मारकंडा नदी के क्षेत्र में सब्जी लगा रखी है और अपने-अपने परिवारों के रहने के लिए झोपड़ियां बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को इकबाल और गुलामनबी का परिवार खेतों में सब्जी तोड़ने में व्यस्त था। इकबाल का नौ साल का बेटा इरफानुदीन और पांच साल की बेटी मुस्कान झोपड़ी में सो रहे थी। करीब तीन बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही पांच साल की मुस्कान तो झोपड़ी से बाहर आ गई, लेकिन इरफानुदीन झोपड़ी में ही सोता रह गया। इतने में इकबाल ने झोपड़ी से धुआं उठता देखा और सारे लोग झोपड़ी की ओर दौड़ पड़े।


 जब तक वे मौके पर पहुंच पाते, तब तक दोनों झोपड़ियों में आग तेज हो चुकी थी। जब तक आग बुझा पाते तब तक सब कुछ तबाह हो गया था। झोपड़ी की राख से नो साल के इरफानुदीन का कंकाल मिला है। इकबाल ने बताया कि उन्होंने कर्जा लेकर सब्जी की फसल लगाई है। उसकी दो लड़कियां भी हैं। आग से झोपड़ियों में रखा सामान, नकदी और गहने आदि भी जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed