{"_id":"66f34ba7ef0695f41609a637","slug":"initiative-to-increase-tourism-through-food-festival-and-heritage-walk-ambala-news-c-36-1-amb1002-130159-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फूड फेस्टिवल और हेरिटेज वाक से पर्यटन बढ़ाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फूड फेस्टिवल और हेरिटेज वाक से पर्यटन बढ़ाने की पहल
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग पहली बार विभिन्न थीमों पर फूड फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। इसमें पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रोहतक में अलग-अलग थीमों पर फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे।
इन कार्यक्रमों में लोगों को अलग-अलग राज्यों के व्यंजनाें का जायका मिलेगा। इन थीमों के जरिए पर्यटन विभाग देश के कई राज्यों से विशेष खाद्य पदार्थ बनाने वाले लोगों को कार्यक्रम में ला रहा है, जहां लोग व्यंजनों का तो आनंद लेंगे साथ ही उन राज्यों के बारे में भी जान सकेंगे।
इसमें पंचकूला में पहाड़ी राज्यों की थीम पर फूड फेस्टिवल होगा, जबकि फरीदाबाद में लखनवी व अवधी थीम पर आधारित व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ-साथ करनाल में राजस्थान और गुजरात की थीम पर और रोहतक में हरियाणा और पंजाब की थीमों पर व्यंजनों का लुत्फ लोग उठा सकते हैं। इसके अलावा मोरनी के पहाड़ों में और अरावलियों की पहाड़ियों में लोगों को ट्रेक करने का मौका भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पर्यटक न केवल एडवेंचर कर सकें बल्कि प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को भी जान सकें। इससे लोगों को उत्तराखंड और हिमाचल की पहाड़ियों को छोड़कर हरियाणा की पहाड़ियों की तरफ भी आकर्षित किया जा रहा है जिससे कि हरियाणा में भी इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ-साथ पंचकूला के पिंजौर में हेरिटेज वाक करवाई जा रही है, जिससे कि पर्यटकों को शीष महल, रंग महल, जल महल, जल महल और चार बाग स्टाइल के ऐतिहासिक स्थानों का महत्व इतिहासकारों की ओर से बताया जाएगा।
इससे पर्यटन विभाग प्रयास कर रहा है कि राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर की तरह पिंजौर गार्डन हेरिटेज प्रॉपर्टी को पर्यटकों तक पहुंचाया जा सके। वहीं हेरिटेज प्रॉपर्टी आधारित वेडिंग डेस्टिनेशन बनाए जा सकें। इसके अतिरिक्त गीता की भूमि कुरुक्षेत्र में कृष्ण सर्किट जिसमें ब्रह्म सरोवर, अभिमन्यु पुर, सूर्यकुंड, भीष्म कुंड और ज्योर्तिकर पर पर्यटकों को ले जाया जाएगा और उनको इन स्थानों की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस यात्रा पर जाने के लिए सभी सूचनाएं हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर मौजूद हैं।
वर्जन
हमारी हरियाणा वासियों से अपील है कि वह इन गतिविधियों में भाग लें। विश्व पर्यटन दिवस पर हरियाणा के पर्यटन को बढ़ाने में सहयोग करें। इस बार पहली बार इस प्रकार व इस स्तर का कार्यक्रम पर्यटन विभाग हरियाणावासियों और अन्य पर्यटकों के लिए लेकर आया है।
-कला रामचंद्रन, प्रधान सचिव, विरासत एवं पर्यटन विभाग