{"_id":"698e4e27244339d67a05b734","slug":"information-given-on-the-use-of-ai-technology-ambala-news-c-36-1-amb1003-158148-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एआई तकनीक के उपयोग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एआई तकनीक के उपयोग की दी जानकारी
Fri, 13 Feb 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जीएमएन कॉलेज की ओर से देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में एआई कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीएमएन कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं मैनेजमेंट विभाग के विशेषज्ञ स्टाफ सदस्यों ने किया। सत्र के दौरान वक्ताओं ने एआई तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग और भविष्य में इसके व्यापक प्रभाव पर चर्चा की। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने अतिथियों का आभार जताया।
जीएमएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि एआई आज के युग की सबसे प्रभावशाली तकनीक बन चुकी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह समय रहते एआई कौशल विकसित करें ताकि वह भविष्य के वैश्विक रोजगार अवसरों के लिए स्वयं को सक्षम बना सकें। इसी तरह जीएमएन कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से एमए अंग्रेजी, बीए अंग्रेजी ऑनर्स एवं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रख्यात अंग्रेजी साहित्यकार झुम्पा लहिरी के महत्वपूर्ण उपन्यास द नेमसेक पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। संवाद