फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   inelo came in support of farmers

गन्ना किसानों के समर्थन में उतरी इनेलो

Wed, 09 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Wed, 09 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
inelo came in support of farmers

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को उसका बकाया भुगतान करवाए। मिल से ऋण की रिकवरी कैसे करनी है, यह सरकार को सोचना है। प्रदेश सरकार का दायित्व है कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाए। वे मंगलवार को गांव मिर्जापुर में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में बोल रहे थे। इस दौरान इनेलो के नौ विधायकों ने धरने में किसानों का साथ दिया।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में गेहूं की खराब फसल का मुआवजा देने की बात हो या तितरम (कैथल) में धरनारत किसानों को भूमि का उचित मुआवजा दिलाने का मामला हो, इनेलो ने इन मामलों में किसानों का पूरा साथ दिया है। पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा ने कहा कि सरकार को मिल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराने की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर इनेलो के नौ विधायकों ने शिरकत की। इस दौरान इनेलो विधायक परविंद्र सिंह ढुल (जुलाना), प्रो. रविंद्र सिंह बलयाना (रतिया), अनुप धानक (उपलाना), रामचंद्र कंबोज (रानिया), बलकौर सिंह (कालांवाली), जाकिर हुसैन (नूह), रणबीर प्रजापति (नलवा), पिरथी नंबरदार (नरवाना), बलवान सिंह (फतेहाबाद) सहित पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रौलों, भाकियू के जिलाध्यक्ष रूप सिंह बख्तुआ, रमेश राणा, बलविंद्र पुनिया, शशि केसरी, जगमाल सिंह, डॉ. सतबीर चौधरी, जसविंद्र दनौरा, रुपिंद्र बेरखेड़ी, लाजपत भारांपुर, हरबिलास सिंह, भीष्म हुसैनी, रविंद्र बरौली, नैब फिरोजपुर, बंत सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्की नगौली, विक्रम ज्यौली, साहब सिंह भूखडी, सतपाल बतौरा, इकबाल वाजवा, बलवंत सिंह सैनी, पूर्व सरपंच रिशीपाल, राजेश सैनी नन्हेड़ा, रिगन शेरपुर, रणदीप चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के सांसद पर दर्ज हो मामला : अरोड़ा
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में जातिवाद का जहर घोलने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वे मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने केवल एक ही समुदाय को अपने निशाने पर ले रखा है, जोकि एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि सांसद ने पुलिस की निष्ठा पर सवाल उठाकर सभी सीमाएं लांघ दी है।


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा इनेलो को भाजपा की छोटी बहन बताने व इनेलो द्वारा विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रहने के सवाल पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हुड्डा को सुर्खियों में रहने की आदत है। इनेलो ने प्रदेश की जनता की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ी है। खेमों में बंटी कांग्रेस अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए हुड्डा को इनेलो की चिंता छोड़ अपनी व अपनी पार्टी की बिगड़ रही सेहत की तरफ ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed