फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Industry operators of Haryana are mobilizing against the increase in industrial rates of electricity

Ambala News: बिजली की इंडस्ट्रियल दरों में बढ़ोतरी पर लामबंद हो रहे हरियाणा के उद्योग संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Industry operators of Haryana are mobilizing against the increase in industrial rates of electricity
अंबाला। बिजली निगम ने घरेलू के साथ-साथ इंडस्ट्रियल दरों में भी परिवर्तन किया है, इसको लेकर प्रदेश के उद्योग संचालक नाखुश हैं। अभी तक तो उद्योग संचालकों को लग रहा था कि बिजली की दरें सिर्फ घरेलू कनेक्शनों काे लेकर बढ़ी हैं मगर अब अधिक बिल आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। इसी को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के विभिन्न शहरों से उद्योग संचालकों ने एक ऑनलाइन बैठक की। यह बैठक पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के बैनर तले की गई, जिसमें उद्योगपतियों ने बढ़ी बिजली की दराें को उद्योगों के लिए न्यायसंगत नहीं बताया। इस ऑनलाइन बैठक में अपनी मांगों के लिए सभी उद्योगपतियों से राय ली गई और एकजुटता से अपनी बात रखने पर विचार किया गया। इस बैठक में अंबाला के औद्योगिक संगठन भी जुड़े।
विज्ञापन




सीएम और ऊर्जा मंत्री से उद्योग संचालक बताएंगे दर्द

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने तय किया कि वह 23 जुलाई को पंचकूला में सुबह साढ़े 11 बजे हेरका में एकत्रित होंगे। यहां स्थानीय अधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद वह सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताएंगे। इसके बाद ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज से भी अनुरोध करेंगे कि इंडस्ट्रीज के लिए बिजली की दरों में रियायत दी जाए। उद्याेग संचालकों का कहना है कि बिजली की यह दरें आने वाले समय में हरियाणा के उद्योगों के संचालन में व्यवधान पैदा करेंगी। खासकर उन उद्योगों के लिए जो एमएसएमई के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन




एक अप्रैल से निगम ने यह लगाईं इंडस्ट्रियल दरें

बिजली निगम ने 11 केवी सप्लाई के अधीन 50 किलोवॉट तक क्षमता वाले औद्योगिक कनेक्शन के लिए 6.95 प्रति यूनिट की दर निश्चित की हैं, इसके अलावा 290 रुपये प्रति किलोवॉट के हिसाब से फिक्सड दर तय की गई है। इसी प्रकार 10 किलोवॉट लोड के लिए 6.45 रुपये प्रति यूनिट और 100 रुपये प्रति किलोवॉट का भुगतान करना होगा, वहीं 10 किलोवाॅट से 20 किलोवॉट तक 6.80 रुपये प्रति यूनिट और 100 रुपये प्रति किलोवाट, 20 से 50 किलोवॉट लोड के लिए 6.60 रुपये प्रति यूनिट और 250 रुपये प्रत्येक किलोवाट के हिसाब से देने हाेंगे। इस संबंध में बिजली निगम के कार्यालयों पर नोटिस भी चस्पाया गया है, जिसमें सभी कनेक्शनों व दरों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिजली की दरों को बढ़ाने का निर्णय हरियाणा से इडस्ट्रीज को पलायन करने पर मजबूर कर देगा। अभी हम सरकार को अच्छा राजस्व दे रहे हैं। दिल्ली व अन्य राज्य हरियाणा के आसपास हैं इसलिए यहां उद्योग अच्छे हैं। मगर यह दरें काफी मुश्किल में डालने वाली हैं, इसके लिए याचिका भी उद्योग संगठनों ने लगाई हैं। हम भी सीएम से मिलकर समाधान मांग करेंगे।
-गुरदर्शन अग्रवाल, स्थानीय निदेशक, पीएचडीसीसीआई



बिजली की दरों काे लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक हुई है। हम उनके निर्णय के साथ हैं और सरकार से अपील करेंगे कि औद्योगिक इकाइयों पर यह बोझ न डालें ।
- गौरव सोनी, महासचिव, अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed