भारत-पाक तनाव: अंबाला एयरफोर्स स्टेशन व घरेलू हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा, अमृतसर-जम्मू जाने वाली ट्रेन रद्द
हरियाणा में हाई अलर्ट के बीच जम्मू और अमृतसर जाने वाली ट्रेनों को अंबाला में रोका गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन के स्टेटस की पुष्टि जरूर करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अंबाला से अमृतसर, जम्मू, और श्री वैष्णो देवी कटरा की ओर जाने वाली 20 ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। रेलवे ने पहली सूची जारी करते हुए बताया कि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ को बीच रास्ते में ही रोकने का निर्णय लिया गया है। अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है।
#WATCH | Haryana | Security tightened near Ambala Domestic Airport in Ambala Cantonement.
विज्ञापन
The Ministry of Civil Aviation has extended the closure of 32 airports nationwide, including Ambala Airport, from May 10 to May 15. pic.twitter.com/IMn3Z8dLIM— ANI (@ANI) May 10, 2025
पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशों के बाद भारत ने राजस्थान, पंजाब, जम्मू, और गुजरात जैसे सीमाई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। अंबाला मंडल ने जम्मू, अमृतसर, और चंडीगढ़ जाने वाली सभी कोचिंग ट्रेनों को अगली सूचना तक कुरुक्षेत्र स्टेशन पर समाप्त करने का आदेश दिया है।
अंबाला प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं, स्थिति सामान्य
अंबाला छावनी में अंबाला घरेलू हवाई अड्डे के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंबाला हवाई अड्डे सहित देश भर के 32 हवाई अड्डों को 10 मई से 15 मई तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है।
इसके साथ ही अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन और सैन्य अधिकारियों ने हॉटलाइन के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बरतें। अधिकारी बोले कि हमारी टीमें हर स्थिति पर नजर रख रही हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।" सैन्य क्षेत्रों में पुलिस की डायल 112 टीमें भी नियमित निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।