फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   INDIA bloc takes to the streets over allegations of vote theft, burns effigy.

Ambala News: वोट चोरी के आरोपों पर सड़कों पर उतरा इंडिया गठबंधन, फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
INDIA bloc takes to the streets over allegations of vote theft, burns effigy.
जगाधरी गेट पर प्रदर्शन करते इंडिया गठबंधन के पदा​​धिकारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अंबाला में जोरदार हुंकार भरी। लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चेतावनी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जितनी देर से इस्तीफा देंगे, यह आंदोलन उतना ही तेज होता जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मुख्य मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के खिलाफ की गई तानाशाही कार्रवाई से पूरे देश में आक्रोश है। सरकार कांग्रेसजनों को पुलिसिया कार्रवाई से डराने की गलतफहमी न पाले।
विज्ञापन

वर्ष 2024 चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती थी, लेकिन नतीजे इसके उलट आए। राहुल गांधी और पार्टी टीम की जांच ने वोट चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। प्रभारी संजय दत्त ने सवाल उठाया कि मतदान के बाद रातों-रात वोट प्रतिशत कैसे बढ़ गया, जिसका जवाब आयोग आज तक नहीं दे पाया है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने ईमानदारी से नहीं, बल्कि चोरी से सरकार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अनाज मंडी का दौरा, किसानों की समस्याएं सुनीं
प्रदर्शन के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अंबाला अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों, आढ़तियों व मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद न होने से किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल तक कम भाव पर फसल बेचनी पड़ रही है। मंडियों में उठान न होने, जगह की कमी और पेमेंट में देरी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed