{"_id":"6983a5133e6d2c2aac072b6d","slug":"increased-demand-for-jaipur-suits-in-the-market-ambala-news-c-36-1-amb1003-157677-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जयपुर के सूट की बाजार में बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जयपुर के सूट की बाजार में बढ़ी मांग
विज्ञापन
अप्रैल तक चलेगा शादी का सीजन, धूप निकलने से बाजार में रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फरवरी से अप्रैल तक शादियों का सीजन होने से बाजार की रौनक बढ़ गई है। ठंड कम होने से हिमाचल तक के ग्राहक मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में कोलकाता की जरदौजी वर्क, जयपुर के सूट खूब भा रहे हैं। दी होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बत्तरा ने बताया कि मार्केट में शादी का सीजन होने से ग्राहक पहुंच रहे हैं।
कपड़ा व्यापारी सौरभ सचदेवा ने बताया कि मार्केट में शादी का सीजन शुरू होते ही रौनक लौट आई है। खरीददारी के लिए अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट लोगों की पहली पसंद बन गई है। मार्केट में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, रोहतक, जींद, पानीपत से ग्राहक पहुंच रहे हैं। मार्केट में कलकत्ता के जरदौजी वर्क, जयपुर के सूट, मुंबई की ड्रेस और सेलेब्रिटी साड़ी पसंद की जा रही है। सबसे ज्यादा लहंगे को लेकर ग्राहक पहुंच रहे हैं। फरवरी में शादी का सीजन होने से लहंगे की खूब डिमांड है। इसके अलावा खरीददारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं, क्योंकि ठंड का असर भी कम होने लगा है। जिससे दिन में बाजारों में रौनक बढ़ रही है।
पुरानी और नई मार्केट दोनों में पहुंच रहे ग्राहक
शहर में पुरानी कपड़ा मार्केट में एक हजार से ज्यादा पुरानी दुकानें हैं और कालका चौक पर भी कपड़ा मार्केट में शोरूम में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इन दोनों मार्केट में दूसरे राज्यों से ग्राहक आते हैं।