फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the case of death due to medicine sent from Sonipat to Gambia, Home Minister Vij said Action will be taken on the report

सोनीपत से गाम्बिया में भेजी गई दवा से मौत मामले में गृहमंत्री विज बोले- रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
In the case of death due to medicine sent from Sonipat to Gambia, Home Minister Vij said  Action will be taken on the report
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोनीपत की एक ड्रग कंपनी से दक्षिण अफ्रीकी देश गाम्बिया में सप्लाई की गई खांसी की दवाई के पीने से हुई 66 बच्चों की मृत्यु के संबंध में संज्ञान और निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी पर कोई कार्रवाई करने से पहले दवाई के सैंपल केंद्रीय ड्रग लैबोरेटरी, कोलकत्ता में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि कुछ गलत मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये जानकारी गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीरवार को पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह ही ड्रग कंट्रोलर को कार्रवाई के संबंध में कहा गया हैं और केंद्र सरकार के अधिकारी भी इसकी जानकारी ले रहे हैं। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव और फार्मास्टियूकल सचिव ने वीरवार सुबह ही राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बातचीत की है। इसके बाद ये निर्णय लिया गया है कि कोई कार्रवाई करने से पहले इसके सैंपल चैक करवाए जाएंगे। बता दें कि हरियाणा के सोनीपत स्थित मेडन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की ओर से कफ एंड कोल्ड सीरप बनाया जाता है। इसकी सप्लाई अफ्रीकी देश गाम्बिया में भी की जाती है।
विज्ञापन

-----------
कांग्रेस नेता उदित राज का ब्यान शर्मनाक
कांग्रेस नेता उदित राज के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर दिए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि उदित राज का यह बहुत ही शर्मनाक ब्यान है। द्रोपदी मुर्मू चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनी है, मगर उदित राज प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। वह आदिवासी महिला का अपमान कर रहे हैं। उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, हिसार के उपचुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दोबारा चुनाव लड़ने के लिए ही तो हमने इस्तीफा देकर सीट खुद खाली की है और हम ये उपचुनाव जीतेंगे, नहीं तो हम वैसे भी साथ लेकर चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सोनिया गांधी की यात्रा, भारत जोड़ो नहीं बल्कि तोड़ो यात्रा
सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर मंत्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि पहली बात तो यह है कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं भारत तोड़ो यात्रा है। अब मां और बेटा मिलकर इसे तोड़ना चाहते हैं। यह नया भारत है इसको तोड़ने वाला कोई नहीं हैं। कांग्रेस के अनिल धनतोडी द्वारा दिए गए इस्तीफे के बारे पूछने पर कहा कि कांग्रेस रोजाना टूट रही हैं, ये कांग्रेस के नेताओं को आप देखेंगे और ये कांग्रेस के नेता खड़े होकर गीत गाएंगे, ‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा-कोई वहां गिरा, बहते हुए आंसू रुक न सकें, कोई यहां गिरा-कोई वहां गिरा’ इनको पता नहीं लगेगा तुम गए कहां।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed