फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the BJP government, jobs are being given without any expenses, shops were decorated during the time of previous governments: Vij

भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरी, पूर्व सरकारों के समय सजती थी दुकानें : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
In the BJP government, jobs are being given without any expenses, shops were decorated during the time of previous governments: Vij
अंबाला। भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। इस कारण काबिल लोगों इस क्षेत्र में आ रहे हैं जबकि पूर्व की सरकारों में तो नौकरी की दुकानें सजती थीं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज वीरवार को हरियाणा सरकार द्वारा अधिनियमित सेवा सुरक्षा कानून 2024 के अंतर्गत नगर परिषद अंबाला सदर के 47 कर्मचारियों को रोजगार गांरटी प्रमाणपत्र वितरण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। रोजगार गांरटी प्रमाणपत्र पाने वाले लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों का भविष्य जहां सुरक्षित होगा, वहीं 58 वर्ष तक वह अपनी सेवाएं नगर परिषद में दे सकेगें।
विज्ञापन


बदल गया इतिहास
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमने हरियाणा का इतिहास बदल दिया है, हमने हरियाणा के इतिहास को बदलने का काम किया। अंबाला छावनी की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया। वह वर्ष 1990 से सक्रिय राजनीति कर रहे है। उन्होंने देखा है कि पहले की सरकारों में नौकरी के लिए दुकानें लगती थी, बड़ी-बड़ी राशि देकर नौकरी देने के भी आरोप लगते रहे हैं। सरकार नहीं दुकानदारी थी जहां माल बिकता था। परिवार व क्षेत्रवाद का बोलबाला था, इतना ही नहीं लोग अपने मकान या जमीनें बेचकर अपने बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए मजबूर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही इस इस पर अंकुश लगाने का काम किया।
विज्ञापन


ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए किया संघर्ष
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। अंग्रेजों के समय से यह प्रथा चली आ रही थी। ठेकेदारी प्रथा में ठेकेदार श्रमिक का पैसा तक खा जाते हैं। उन्होंने इस प्रथा को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी और 2021 में एचकेआरएन बनाकर ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया। इन लोगों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए वर्ष 2025 में विधानसभा में बिल पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ें
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अंबाला छावनी नगर परिषद में काम करने वाले लोग चुनकर आए हैं। उनका नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदों से अनुरोध है कि अपने शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed