{"_id":"68cafefc29b13df83603aee5","slug":"in-ragini-government-school-police-line-stood-first-in-classes-9th-to-12th-ambala-news-c-36-1-amb1003-149807-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रागिनी में कक्षा वर्ग 9वीं से 12वीं में राजकीय स्कूल पुलिस लाइन प्रथम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रागिनी में कक्षा वर्ग 9वीं से 12वीं में राजकीय स्कूल पुलिस लाइन प्रथम रहा
Thu, 18 Sep 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहर बलदेव नगर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजि
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबला सिटी। बलदेव नगर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजित किया। यह आयोजन प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा एवं अशोक राणा पधारे। दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर रागिनी में कक्षा वर्ग 9वीं से 12वीं में राजकीय स्कूल पुलिस लाइन प्रथम, नग्गल द्वितीय एवं जलबेड़ा तृतीय, कक्षा 5वीं से 8वीं में राजकीय स्कूल जलबेड़ा ने प्रथम, पुलिस लाइन ने द्वितीय, पीएम श्री राजकीय स्कूल बलदेव नगर ने तृतीय स्थान, स्किट में कक्षा 9वीं से 12वीं में राजकीय स्कूल छपरा प्रथम, पीएम श्री राजकीय स्कूल बलदेव नगर द्वितीय, राजकीय स्कूल नन्योला तृतीय रहा। इसी प्रतियोगिता के कक्षा वर्ग 5वीं से 8वीं में राजकीय स्कूल पुलिस लाइन प्रथम, राजकीय स्कूल माजरी द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी तृतीय रहा।
लोक नृत्य में कक्षा नौवीं से 12वीं में राजकीय स्कूल बलाना प्रथम, दुराना द्वितीय एवं प्रेम नगर तृतीय रहा। कक्षा पांचवीं से आठवीं में राजकीय स्कूल मोहड़ा प्रथम, सकराओं द्वितीय और राजकीय स्कूल जनसुई तृतीय रहा। एकल नृत्य में कक्षा वर्ग 9वीं से 12वीं में पुलिस लाइन स्कूल प्रथम, बलाना स्कूल द्वितीय एवं चौड़मस्तपुर स्कूल तृतीय रहा। कक्षा पांचवीं से आठवीं में राजकीय स्कूल माजरी प्रथम, धुरकड़ा स्कूल द्वितीय रहा। मंच संचालन नीलम कुमारी ने किया। कार्यक्रम में रणबीर, मंजू, नीलम रानी, ज्योति, गुरप्रीत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला कल्चरल समन्यवक अरविंद भी उपस्थित रहे।