{"_id":"62096d1855a0e71d7d633e1c","slug":"in-nagar-kirtan-the-sangat-performed-the-name-of-the-guru-ambala-news-knl98877814","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में संगत ने गुरु नाम का किया सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में संगत ने गुरु नाम का किया सिमरन
विज्ञापन
गांव डैहर में नगर कीर्तन निकालते लोग।
- फोटो : Ambala
नारायणगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर क्षेत्र के कई गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव डैहर में गुरु रविदास महाराज मंदिर कमेटी के द्वारा रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का स्वागत पूरे गांव में किया और गांव वालों ने पूरी संगत का स्वागत करते हुए चाय, दूध व लंगर का आयोजन किया।
इस मौके पर महात्मा बलविंदर सिंह तथा मंदिर कमेटी प्रधान रामकुमार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज इस धरा के ऊपर निरंकार प्रभु परमात्मा का रूप धारण कर आए और पूरी मानव जाति को आपसी प्रेम, भाईचारे का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर लवली, जनक राज, रामनाथ, राज कुमार, रवि कुमार, रमन कुमार ,अमन कुमार, सोनी, निर्मल सिंह, जोगिंदर, जैसमेर सिंह, जगमाल , नितिन कुमार, नित प्रीत, मुकुल, रोहित तथा पूरे गांव की साथ संगत मौजूद रही।
इसी प्रकार गांव दनोरा से गुरु प्रेमी शोभा यात्रा लेकर जब ग्राम बतौरा में पहुंचे। ग्रामवासियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा सहित राजबीर दनोरा, मलकीत सिंह, रविंद्र कुमार,गौरव, जतिन, धर्मपाल, जसपाल, भूषण,निरंजन, गुरनाम सिंह, मदन लाल, तिलकराज, राज पाल, अमरनाथ, रूप चन्द, विकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शासन प्रशासन के साथ को करना होगा सफाई अभियान में सहयोग: शैली चौधरी
नारायणगढ़। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 13 फरवरी से 16 फरवरी तक चलाए जाने वाले महा सफाई अभियान की शुरुआत रविवार को खंड के गांव नखडोली से हुई।
इस अभियान का आगाज क्षेत्र की विधायक शैली चौधरी ने किया और उन्होंने अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर सफाई का कार्य किया। विधायक ने कहा कि सफाई मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है हम सबको स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। शासन प्रशासन के साथ हम सभी नागरिकों की भी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने आस-पास व सार्वजनिक स्थानों की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संजय टांक ने कहा कि सरकार द्वारा गुरु रविदास जयंती के पावन पर्व पर इस अभियान को शुरू करने के आदेश आएं हैं। इसकी शुरुआत आज की गई है उनका विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से डटे हुए है। इस अवसर पर गुरु रविदास मंदिर कमेटी के सदस्य ब्लॉक समिति सदस्य संदीप नखडोली, एसडीपीओ कमल सिंह, वीरेंद्र सोमा, कृष्ण नखडोली, बलबीर सिंह, राजबीर राजू नखडोली, विकास, नरेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। इधर नगर पालिका नारायणगढ़ द्वारा महासफाई अभियान का शुभारंभ सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नरेंद्र राणा कुराली, धीरज दनौरा, हरविंद्र कुमार और मुकेश गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने गुरु रविदास मंदिर में ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर नगरपालिका सचिव राजेश कुमार शर्मा, सफाई दरोगा निर्मला आदि मौजूद थे। संवाद