{"_id":"6ac00ce9fff51cf8fd06c4c3","slug":"in-football-faruka-khalsa-fa-defeated-kv-number-3-by-a-margin-of-5-0-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170601-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फुटबॉल में फारूका खालसा एफए ने केवी नंबर तीन को 5-0 के अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फुटबॉल में फारूका खालसा एफए ने केवी नंबर तीन को 5-0 के अंतर से हराया
विज्ञापन
छावनी स्थित बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोबर्ट पैवेलियन मैदान में फुटबाल मैच में भिड़ते खिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोबर्ट पैवेलियन फुटबॉल मैदान पर अंडर-14 फुटबॉल लीग (दूसरी मोहिंद्र सिंह मेमोरियल) की शुरुआत हुई। शुक्रवार को तीन मैच खेले गए, जिसमें फारूका खालसा एफए ने केवी नंबर तीन को 5-0 से हराया, दूसरा मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा जबकि तीसरा मुकाबला ड्राॅ रहा।
इस प्रतियोगिता में अंबाला जिले की कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं। 15 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मैच हर शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन खेले जाएंगे। यह फुटबाल प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता का पहला मैच दोपहर 12 बजे फारूका खालसा एफए और केवी नंबर तीन के बीच खेला गया। एकतरफा रहे इस मुकाबले में फारूका खालसा की टीम ने केवी नंबर तीन को 5-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जूनियर हीरोज और वाईएफसी रामबाग रोड के बीच खेला गया, जो शून्य-शून्य की बराबरी पर छूटा। वहीं तीसरा मुकाबला एनसीआर एफए बी और एमएमआईएस अंबाला सिटी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही एनसीआर के खिलाड़ी आर्यन ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरे हाफ के 27वें मिनट में एमएमआईएस के अथर्व ने गोल दागकर मैच 1-1 से बराबर कर दिया और मुकाबला ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सोसाइटी को दी अनुदान राशि
फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मैच में मोहिंदर सिंह की धर्मपत्नी जसपाल कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पुत्र विक्रम पाल सिंह, पोता अमृतपाल और नायाब कौर भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सोसाइटी को 21,000 की अनुदान राशि दी। इसके अलावा नायाब कौर व अंबाला शहर के विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने भी 11,000-11,000 का योगदान दिया।
-- -- -- -- -- -- --
आज भी खेले जाएंगे मुकाबले
आयोजकों के अनुसार, शनिवार को पहला मैच दोपहर 3 बजे वाईएफसी रामबाग रोड व एसडी विद्या स्कूल और दूसरा मैच शाम 4 बजे केवी नंबर चार व केवी नंबर एक के बीच होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुमेश बग्गा, मदनलाल यादव, अशोक शर्मा पांडे, आरएन यादव, गुरुदत्त यादव, गुरकृपाल सिंह, अनिल कुमार, राकेश शर्मा, सर्व भंडारी आदि मौजूद रहे।