{"_id":"64b44087c6aa93d3360eaf74","slug":"in-amritsar-jaynagar-the-bullying-of-pantry-workers-assault-on-passengers-scuffle-with-porter-ambala-news-c-36-1-amb1001-6868-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमृतसर-जयनगर में पैंट्री कर्मियों की दादागिरी, यात्रियों से मारपीट, कुली से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमृतसर-जयनगर में पैंट्री कर्मियों की दादागिरी, यात्रियों से मारपीट, कुली से हाथापाई
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों में पैंट्री कर्मचारियों की दादागिरी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार दोपहर लगभग 2.45 बजे प्लेटफार्म दो पर देखने को मिला। जब ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस का प्लेटफार्म पर ठहराव हुआ। जब एसी कोच में यात्रियों ने चढ़ने की कोशिश की तो कोच के दोनों दरवाजे बंद थे। दरवाजों को बंद करके यहां रेल नीर की सैकड़ों बोतलें रखी हुई थी। काफी जद्दोजहद के बाद कुली की मदद से यात्री कोच में सवार हुए। उन्होंने पैंट्री कर्मचारियों से रेल नीर की बोतलें हटाने को कहा तो तैश में आकर पैंट्री कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब कुली ने बीच-बचाव किया तो उससे भी धक्का-मुक्की की गई। यात्री शिकायत करने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने लगे तो ट्रेन चल पड़ी। कुछ लोगों ने बताया कि यह रोजाना का काम है। पहले जनसेवा एक्सप्रेस में पैंट्री कर्मी सीटों पर कब्जा करके रखते थे।
ट्रेन फिरोजपुर मंडल के अधीन है। ट्रेन में पैंट्री कर्मी अगर ऐसा कर रहे हैं तो यह नियमों के खिलाफ है। इसकी जांच करवाई जाएगी और नियमानुसार जो कार्रवाई होती है वो की जाएगी।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
ट्रेन फिरोजपुर मंडल के अधीन है। ट्रेन में पैंट्री कर्मी अगर ऐसा कर रहे हैं तो यह नियमों के खिलाफ है। इसकी जांच करवाई जाएगी और नियमानुसार जो कार्रवाई होती है वो की जाएगी।
विज्ञापन
-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।