फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Impact: Arrangements at Platform 1-A will be improved

इंपैक्ट: प्लेटफार्म 1-ए की व्यवस्थाओं में होगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Impact: Arrangements at Platform 1-A will be improved
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। गर्मी के मौसम में बेहाल हो रहे यात्रियों की रेलवे सुध लेगा। मंडल रेल प्रबंधक ने समस्या के समाधान को लेकर संबंधित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिससे प्लेटफार्म 1-ए पर ट्रेन के इंतजार में खड़े रहने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

यात्रियों से जुड़ी इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता उठाया था और इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक से भी मंत्रणा की थी। डीआरएम के निर्देश पर टीम अब धरातल पर उतरकर सुविधाओं का आकलन करेगी। इस कार्य में रेलवे की तकनीकी टीम की भी मदद ली जाएगी। प्लेटफार्म 1-ए पर होने वाले खर्च सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों को सौंपी गई है जोकि खाका तैयार करके डीआरएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और फिर डीआरएम की मोहर लगते ही काम शुरु करवाने के लिए निविदा जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यात्री झेल रहे परेशानी
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में सात प्लेटफार्म हैं। सभी पर शेड, पानी की सुविधा, बैंच उपलब्ध हैं, वहीं खाने व पीने के लिए भी स्टाल स्थापित किए गए हैं ताकि ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन पार्सल कार्यालय के पास बने प्लेटफार्म 1-ए इन सभी सुविधाओं से दूर है। रोजाना ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को धूप में ही खड़ा रहना पड़ता है। पीने के पानी के लिए वाटर बूथ तो है, लेकिन इसमें से सिर्फ गर्म पानी ही निकलता है। यहां एक मात्र रेहड़ी खड़ी होती है। इस पर ही यात्रियों को भटूरे-छोले सहित कुछ अन्य खाद्य पदार्थ मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार यात्री करते हैं यात्रा
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए से छोटे रेलवे स्टेशन की तरफ डीएमयू और मैमू ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इन ट्रेनों में दैनिक यात्रियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ जाने वाले यात्री भी सफर करते हैं और इनकी संख्या प्रतिदिन के हिसाब से पांच हजार के करीब है। प्लेटफार्म 1-ए से लुधियाना, नंगलडैम, पटियाला, बठिंडा, अंब अंदौरा, जालंधर सिटी, धूरी व कालका की तरफ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

प्लेटफार्म 1-ए पर यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में यह कार्य कर दिए जाएंगे। प्लेटफार्म पर शेड की सुविधा सहित अन्य जो भी जरूरतें हैं, वो यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed