फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illigal Encraochment in Ambala

नगर निगम को कार्रवाई का आदेश

Sat, 30 Nov 2013 04:48 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 30 Nov 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
Illigal Encraochment in Ambala
अंबाला छावनी के इंदिरा पार्क और धोबी घाट के  साथ सटी  सरकार की करोड़ों रुपये की लीज लैंड सर्वे नंबर 164-सी (राबर्ट पवेलियन) पर कब्जा करने को लेकर किए गए फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट में डाली गई जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने नगर निगम को करोड़ों रुपये की जमीन के  मामले में कानून सम्मत कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में रिटायर्ड मास्टर एमएल शर्मा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका लगाई हुई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डबल बैंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन


इस मामले में हाईकोर्ट को बताया गया था कि इस जमीन के मामले में अभी निचली अदालत में केस चल रहे हैं और पेंडिंग है। इसलिए हाईकोर्ट ने भी इस जनहित याचिका को डिसमिस करने के आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर याची के वकील ने इन आदेशों पर हाईकोर्ट में फिर से अपील लगाते हुए हाईकोर्ट को बताया कि सर्वे नंबर 164-सी के मामले में निचली अदालत में कोई केस पेंडिंग नहीं है।


हाईकोर्ट ने इन तथ्यों की जांच करते हुए नगर निगम अंबाला को आदेश दिए हैं कि यदि सर्वे नंबर 164-सी के मामले में निचली अदालतों में कोई केस पेंडिंग नहीं है, तो निगम इस जमीन के मामले में कानून सम्मत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed