फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal tag will be removed from 55 colonies, waiting for notification

Ambala News: 55 कॉलोनियों से हटेगा अवैध का ठप्पा, अधिसूचना का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal tag will be removed from 55 colonies, waiting for notification
अंबाला। टि्वनसिटी की 55 कॉलोनियों के लोग अवैध का ठप्पा हटने का इंतजार कर रहे हैं। इनके वैध होते ही उन्हें भी मूलभूत सुविधाओं की सौगात मिल सकेगी। उनके क्षेत्र में सड़काें और गलियों का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से लगभग एक माह पहले प्रस्ताव तैयार करके नगर परिषद की तरफ से निकाय विभाग के मुख्यालय भेजा था, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कॉलोनियों को अवैध से वैध करने का काम अटक गया। अब नई सरकार का गठन हो गया है और मंत्रियों की तैनाती भी हो गई है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कॉलोनियों के वैध होने की सौगात छावनी के हजारों वासियाें को मिल सकती है। हालांकि नगर परिषद के अधिकारी भी सूचना आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जो कॉलोनियों की फाइल भेजी थी वो पूरी तरह से तैयार करके भेजी थी ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए, हालांकि कितनी कॉलोनियों को वैध होने की सौगात मिलेगी, यह तो निकाय विभाग की अधिसूचना के बाद ही तय हो पाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलोनियाें का खाका हो गया तैयार
अंबाला छावनी के बब्याल क्षेत्र के तहत अशोक नगर पार्ट दो, दलीपगढ़ कॉलोनी, दलीपगढ़ गांव, चंदरुप नगर पार्ट दो, राजिंदर नगर पार्ट दो, कबीर नगर पार्ट दो, महेशनगर पार्ट दो, मोहन नगर, ओम धाम नगर, रविदास नगर पार्ट दो, आनंद नगर, आनंद नगर एक्सटेंशन एक, अर्जुन नगर, दयाबाग, डिफेंस एन्क्लैव एक्सटेंशन, मोती बाग, सैनिक नगर पार्ट दो, सैनिक नगर एक्सटेंशन, श्याम नगर, वशिष्ठ नगर, दलीपगढ़, पारस नगर और बोह क्षेत्र का डिफेंस एन्क्लैव एक्सटेंशन एक का हिस्सा शामिल है। टूंडला और कलरहेड़ी के तहत डिफेंस कॉलोनी पार्ट दो का हिस्सा, टूंडला, बोह क्षेत्र के तहत डिफेंस एन्क्लैव, डिफेंस एन्क्लैव एक्सटेंशन एक, नग्गल क्षेत्र के तहत दुर्गा नगर पार्ट दो, गोबिंद नगर का कुछ हिस्सा, राजिंदरा पार्क कॉलोनी, राम किशन कॉलोनी, राम नगर पार्ट दो, रामबाग कॉलोनी, शक्ति नगर, अग्रसेन नगर, कीर्ति नगर, पंजाबी बाग, राजा पार्क,शिव पुरी कॉलोनी, तारा नगर, सलारहेड़ी व खोजकीपुर क्षेत्र के तहत पूजा विहार पार्ट एक, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम ब्लॉक ए एक्सटेंशन, टैगोर गार्डन, न्यू कॉलोनी सलालरेहड़ी, प्रभु प्रेम पुरम, प्रीत नगर, मच्छौंडा क्षेत्र के तहत सुंदर नगर व करदा नगर कॉलोनी, करधान और नग्गल क्षेत्र के तहत गणेश विहार, नन्हेड़ा क्षेत्र का मिलाप नगर, रामपुर व सरसेहड़ी क्षेत्र का रामपुर गांव व रामुपर एकसटेंश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद ने आचार संहिता से पहले लगभग 55 कॉलोनियों से जुड़े दस्तावेज मुख्यालय भेजे थे, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई रुक गई थी लेकिन अब आचार संहिता खत्म हो गई है और नई सरकार का भी गठन हो गया है। उम्मीद है कि विभाग जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर सकता है। जैसे ही पत्र आएगा तो उसकी जानकारी साझा कर दी जाएगी।
रविंदर कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed