फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal recovery at station, complaint on X

Ambala News: स्टेशन पर अवैध वसूली, एक्स पर शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery at station, complaint on X
अंबाला। स्टेशन पर वेंडरों का यात्रियों से दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की शिकायतों पर मंडल रेल प्रबंधक ने वाणिज्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्टालों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए और जरूरत पड़े तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये निर्देश एक्स पर मिलने वाली शिकायत के बाद दिए गए हैं।
विज्ञापन

चाय के वसूले 15 रुपये
पहली शिकायत राजस्थान निवासी महेश कुमार भादू ने एक्स के माध्यम से रेलमंत्री और अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को दी। इसमें महेश ने बताया कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जो स्टाल हैं, उन पर तैनात कर्मचारी पांच रुपये की जगह 15 रुपये वसूल रहे हैं। जबकि स्टाल पर लगे सूचना बोर्ड पर चाय के साफ रेट लिखे हैं। बावजूद इसके स्टेशन पर वेंडर अवैध वसूली का खेल चला रहे हैं।
विज्ञापन

पिता से किया दुर्व्यवहार
दूसरी शिकायत आयुषी वर्मा की ओर से की। आयुषी ने बताया कि उसके पिता ट्रेन नंबर 11058 में अंबाला से नरेला जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आए थे। यहां प्लेटफार्म नंबर 6 के स्टाल नंबर 11 पर तैनात कर्मचारी से जब कोल्ड ड्रिंक की बोतल मांगी तो उसने 40 की जगह 50 रुपये ले लिए। जब वेंडर से अधिक रेट लेने पर आपत्ति जताई तो वेंडरों ने पिता के साथ हाथापाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अवैध वसूली करने वाले किसी भी वेंडर को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों शिकायतों की जानकारी मिल गई है और टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। पीड़ित यात्री से भी बात की जा रही है। जल्द ही इन दोनों स्टाल संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे कि फिर कोई दूसरा ऐसी गलती करने की कोशिश न करे। अन्यथा स्टाल भी सील किया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed