फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal collection on Rail Neer bottles, now no fine, stall will be sealed

Ambala News: रेल नीर की बोतल पर अवैध वसूली, अब जुर्माना नहीं स्टाॅल होगा सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal collection on Rail Neer bottles, now no fine, stall will be sealed
अंबाला। गर्मी के मौसम में यात्रियों के कंठ सूख रहे हैं और उन्हें प्यास बुझाने के लिए रेल नीर की बोतल खरीदनी पड़ रही है और वो भी अतिरिक्त शुल्क देकर। यात्रियों से 15 रुपये की बोतल के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसी शिकायतें रोजाना सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे के पास पहुंच रही हैं। लगातार बढ़ रही इन शिकायतों पर रेलवे ने अब सख्ती से संज्ञान लेने का फैसला किया है। रेलवे ने अब ऐसी गलती पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं बल्कि स्टाल को सील करने का फैसला किया है ताकि इस कार्यवाही से दूसरे सीख लें।
विज्ञापन

स्टाल संचालकों को दी चेतावनी
अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग ने अपने अधीन रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत सभी स्टाल संचालकों को चेतावनी जारी की है कि वो रेल नीर की बोतल निर्धारित रेट यानी 15 रुपये में ही बेचें। स्टाल पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों को भी इस संबंध में सख्त निर्देश दें ताकि वो पांच रुपये की अवैध वसूली के चक्कर में उनके लिए मुसीबत न खड़ी कर दें।
विज्ञापन

देनें पड़ेंगे छुट्टे पैसे
15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूल करने वाले स्टाल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो छुट्टे पैसों के चक्कर में 15 रुपये की बोतल के साथ बिस्कुट आदि का पैकेट नहीं देंगे। अगर यात्री उन्हें 20 रुपये देता है तो 15 रुपये काटने के बाद उन्हें रेल नीर की बोतल के साथ पांच रुपये देने ही होंगे। अगर उन्होंने बिना यात्री की सहमति के कोई भी खाद्य पदार्थ दिया तो इस मामले में भी स्टाल को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों का होगा गठन
स्टेशन पर अवैध वसूली के खेल पर शिकंजा कसने के लिए अब ऐसे रेल कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जोकि स्टाल संचालकों के लिए नए होंगे। यह कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर तैनात किए जाएंगे जोकि खुद भी एक यात्री बनकर स्टाल पर जाएंगे और खाने-पीने का सामान लेंगे। ऐसे में अगर कोई भी स्टाल कर्मचारी नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो तुंरत स्टाल पर कार्यवाही की जाएगी।

सोशल मीडिया पर रोजाना रेल नीर से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में रेलवे की छवि खराब हो रही है। वहीं यात्रियों से भी अवैध वसूली होती है। अब इस खेल पर शिकंजा कसने के लिए सख्ती की जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर स्टाल पर जुर्माना नहीं बल्कि इसे सील किया जाएगा और फिर भारी-भरकम जुर्माना वसूलने के बाद ही इसे खोला जाएगा ताकि दोबारा ऐसी गलती न हो।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed