{"_id":"66170f4fd3ffcafa6a08b7b7","slug":"ignou-extended-the-date-for-submission-of-assignments-ambala-news-c-246-1-sknl1020-117149-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: असाइनमेंट जमा करवाने की इग्नू ने बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: असाइनमेंट जमा करवाने की इग्नू ने बढ़ाई तिथि
विज्ञापन
जगाधरी। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून सत्रांत परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी है। इससे असाइनमेंट जमा करवाने से चूक गए विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू जून सत्र की परीक्षाएं एक जून से शुरू होंगी। जिसके लिए विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म 22 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल से भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरते समय थ्योरी और प्रेक्टिकल/प्रयोगशाला दोनों के लिए प्रति पाठ्यक्रम 200 रुपये फीस देनी होगी।
विद्यार्थी 23 अप्रैल से 25 मई तक 1100 रुपये लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके अलावा जनवरी 2023 से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को व्यावहारिक और परियोजना मूल्यांकन के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह अतिरिक्त शुल्क चार क्रेडिट तक के लिए 300 रुपये प्रति कोर्स और चार क्रेडिट से अधिक के लिए 500 रुपये प्रति कोर्स है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी असाइनमेंट जमा करवाने से वंचित रह गए हैं, वे 30 अप्रैल तक यह जमा करवा दें। चूंकि यह उनके पास अंतिम मौका है।