फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If you are satisfied with the performance, it doesn't matter whether you win or lose

प्रदर्शन से संतुष्ट तो मायने नहीं रखती जीत-हार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
If you are satisfied with the performance, it doesn't matter whether you win or lose
अंबाला। खेलो इंडिया में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। देशभर से आए जिम्नास्टिक के खिलाड़ी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है और मैदान में अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास कर रहे हैं। इसको देखते हुए वहां मौजूद दर्शकों में भी एक अलग ही जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का भी कहना है कि उन्होंने अपने कोच से यही सीख ली है जब भी मैदान पर उतरे तो अपने राज्य, अपने देश और अपने लिए सबसे बेहतर प्रदर्शन करें, उसके बाद हार और जीत मायने नहीं रखती है। अगर खिलाड़ी स्वयं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होगा तो उसको जीतने से भी कोई नहीं रोक सकता है। सभी को अपना बेहतर देना चाहिए। इनमें कई वह खिलाड़ी भी है जो पहले भी कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

सबसे बेहतर प्रदर्शन का प्रयास
स्कूल गेम्स में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा चुकी कर्नाटक की रिया भोसले ने बताया कि वह पिछले कई सालों से जिम्नास्टिक का अभ्यास कर रही है। उनकी प्रतिभा के आधार उन्हें खेलो इंडिया में भाग लेने का मौका मिला है। इसमें वह अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन दिखाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल पर ध्यान देना जरूरी
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से जानवी ने खेलो इंडिया में 4 बार भाग लेते हुए मेडल पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा वह नेशनल खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुकी है। उनका कहना है कि वह हमेशा खेल पर ध्यान देती है और तभी जीत हासिल करती है।
पदक जीतने की कड़ी मेहनत
अंबाला छावनी के एसडी विद्या स्कूल की छात्रा पलकप्रीत कौर नेशनल में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमा चुकी है। उनका कहना है कि गृह क्षेत्र में खेल होने के कारण उन्होंने बहुत अधिक मेहनत की है ताकि पदक पर कब्जा जमा सकें। उनका अभी तक प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
खेलो इंडिया में तीन पदक जीते
त्रिपुरा से आई महक बंसल ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक, जोनल लेवल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, वहीं तीन बार खेलो इंडिया में भाग लेते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य सभी मेडल पर कब्जा जमाया है। उनका प्रयास है कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन को ऐसे ही जारी रखते हुए मेडल पर कब्जा जमाए।
स्वर्ण पदक जीतना है लक्ष्य
कैरवी यदुवंशी ने बताया कि वह दिल्ली स्टेट प्रतियोगिता में दो बार भाग लेते हुए उन्होंने तीन कांस्य पदक और एक स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा इंटर जोनल में 4 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वह इस बार खेलो इंडिया के लिए बहुत अभ्यास कर आई है, ताकि यहां भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहूं।

पदक जीतने वाला प्रदर्शन करूंगी
अमृतसर की प्रीति ने बताया कि वह इंटरनेशनल लेवल प्रतियोगिता में दो बार भाग ले चुकी है। इसमें एक स्वर्ण तो 5 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा नेशनल लेवल पर भी एक स्वर्ण, दो रजत पदक के साथ तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। अब खेलो इंडिया में भी अपना प्रदर्शन पदक पर कब्जा जमाने के लिए ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed