फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If there is waterlogging in the city, then the responsible will be held

Ambala News: शहर में जलभराव हुआ तो नपेंगे जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
If there is waterlogging in the city, then the responsible will be held
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मानसून आने से पहले नगर निगम ने शहर में नालों और ड्रेन की सफाई का काम शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों की नजर उन क्षेत्रों में है, जहां मानसून में जलभराव होता है और वहां लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
पिछले वर्ष बाढ़ आने से वैसे तो शहरभर में ज्यादातर इलाकों में परेशानी रही, लेकिन शहर के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां हर वर्ष थोड़ी बारिश के बाद ही जलभराव हो जाता है। इन क्षेत्रों को निगम चिह्नित कर रहा है। वार्ड स्तर पर निगम अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा। अगर वार्डों में किसी लापरवाही के कारण जलभराव होगा तो उसके लिए निगम अधिकारी जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। वहीं, बीते दिनों से शहर में छोटे 89 नालों और तीन बड़ी ड्रेन की सफाई का काम चल रहा है। यह सफाई 11 जुलाई तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

निगम के पास 8 पंप, 20 लेगा किराये पर
पिछले वर्ष ही नगर निगम ने बरसाती पानी की निकासी के लिए आठ नए पंप खरीदे थे। निगम शहर से बरसाती पानी से निकासी की तैयारी के लिए 20 और पंप किराये पर लेने का प्लान बना रहा है। वहीं, निगम ने पिछले वर्ष नए पंप खरीदकर पानी की निकासी के लिए लगाए थे। ज्यादातर नए पंप चलने थोड़े दिन बाद ही खराब हो गए थे। निगम ने एक बार फील्ड में लगातार इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया था। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। उस दौरान पार्षदों ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में होता है जलभराव

शहर के मनमोहन नगर, विश्वकर्मा रोड, त्रिवेणी रोड, नाहन हाउस, नावल्टी रोड, नदी मोहल्ला, शुक्लकुंड रोड, जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट, कांग्रेस भवन और गोवर्धन नगर, टीबी अस्पताल रोड, सेक्टर-8, 9 और 10, प्रेम नगर, मॉडल टाउन, जंडली, रतनगढ़, अंडरपास कपड़ा मार्केट, मानव चौक सहित अन्य जगहों पर जलभराव होता है।

फोटो-9
जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद : सचदेवा
मनोनीत पार्षद अधिवक्ता संदीप सचदेवा का कहना है कि इस बार जलभराव से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की सफाई होने से पानी का फ्लो शुरू हो गया है। उम्मीद है कि इस मानसून में शहर में जलभराव शायद न हो। ड्रेन की सफाई के लिए निगम और सिंचाई विभाग का तालमेल जरूरी है। निगम के पास शहर के अंदर वाली ड्रेन की सफाई का जिम्मा है, जबकि सिंचाई विभाग बाहरी ड्रेन को देखता है। अगर शहर में ड्रेन की सफाई होगी तो बाहर भी ड्रेन की सफाई जरूरी है, तभी पानी की निकासी हो सकेगी, इसलिए दोनों विभागों की टीमों का तालमेल जरूरी है।इसके साथ ही एक कमेटी का गठन भी करना चाहिए जो यह देखे कि शहर में कहां जलभराव होता है और सफाई कहां हो चुकी है।
फोटो-6
उनके वार्ड में नालों की सफाई नहीं हुई : वर्मा

वार्ड-10 के पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा का कहना है कि शहर में नालों की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन उनके वार्ड में नालों की सफाई नहीं की। शहर में सबसे ज्यादा बरसाती पानी की मार वार्ड-10 में ही पड़ती है। कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, नई बस्ती में काफी जलभराव हो जाता है। अगर जल्द ही सफाई का कार्य शुरू नहीं होता तो वह इसके लिए आगामी कदम उठाएंगे। अभी वह एक-दो दिन काम शुरू होने का इंतजार करेंगे।
फोटो-7
शहर में नालों की सफाई का बुरा हाल : चौधरी
मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी कहती हैं कि बारिश का मौसम सिर पर आ गया है, लेकिन अभी तक नालों व ड्रेन की सफाई का कार्य पूरा नहीं किया गया। शहर में नाले व ड्रेन अटे हैं। जिससे पानी निकासी नहीं हो रही। मानव चौक के पास नालों की सफाई का बुरा हाल है। नाले गाद व लिफाफों से भरे हैं। जब बरसाती सीजन सिर पर आ गया, तब टेंडर दिया गया। नालों की सफाई पहले ही हो जानी चाहिए थी।
फोटो---8
पहले लगता था ड्रेन के साथ नालों का टेंडर : मेहता
डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि निगम ने इस बार सिर्फ शहर की तीन ड्रेन का टेंडर दिया है। यह कार्य भी कछुआ गति से चल रहा है। छोटे 89 नाले निगम कर्मचारियों से साफ करवाए जा रहे है, जबकि निगम में पहले ही सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। उन्होंने निगम हाउस बैठक में भी मुद्दा उठाया था कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। अगर सफाई कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होती तो नालों की सफाई पूरे वर्ष होती। हर बार ड्रेन के साथ नालों की सफाई का भी टेंडर लगता था, इस बार नहीं लगा। यह प्रथा गलत है।
फोटो---10
मानसून को लेकर निगम के पूरे प्रबंध : मीना
बड़ी तीन ड्रेन लिए लगाए टेंडर : मीना ढींगरा

सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा का कहना है कि शहर में छोटे नालों और बड़ी ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है। छोटे नालों की सफाई निगम कर्मचारी ही कर रहे हैं और बड़ी तीन ड्रेन के लिए निगम ने टेंडर दिया है। मानसून को लेकर निगम के पूरे प्रबंध हैं। पानी निकासी के लिए पंप को भी तैयार किया जा रहा है। जो पंप रिपेयर होने थे, उनको रिपेयर करवाया जा रहा है।

फोटो-5
वर्जन
मानसून को देखते हुए नगर निगम अपनी तैयारी कर रहा है। उन क्षेत्रों की सूची तैयार की जा रही है, जहां जलभराव होता है। शहर में जलभराव न हो, इसके लिए वार्ड स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और इसके लिए उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। निगम के पास अपने 8 पंप हैं। 20 और पंप किराए पर लेने के लिए तैयारी चल रही है।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed