फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If there is a fire here, how will it be extinguished?

Ambala News: यहां आग लगी तो बुझेगी कैसे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
If there is a fire here, how will it be extinguished?
कलालटी में खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी। संवाद
पूर्ण सिंह
विज्ञापन

बराड़ा। उपमंडल होने और विस्तृत क्षेत्र होने के बावजूद यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है। इसका खामियाजा बराड़ा शहरी क्षेत्र और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
दरअसल, काफी समय पहले लोगों की मांग और आग की घटनाओं को देखते हुए बराड़ा में फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी की। यह गाड़ी नगर पालिका कार्यालय में खड़ी की जाती है, लेकिन मौजगढ़ रोड पर फायर ब्रिगेड का कार्यालय बनाया गया है। ताकि क्षेत्र में आगजनी की घटना पर तुरंत गाड़ी पहुंचकर राहत कार्य कर सके लेकिन कुछ समय से यह गाड़ी बराड़ा से कई किलोमीटर दूर कलालटी गांव में खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि बराड़ा उपमंडल होने के साथ-साथ सभी बड़े कार्यालय यहीं पर हैं, लेकिन इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बराड़ा में ना खड़ी करके कलालटी में खड़ी की गई है। इन दिनों फसली सीजन है और आग की घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस बराड़ा में, गाड़ी खड़ी कलालटी में : जानकारी के अनुसार बराड़ा में मौजगढ़ रोड पर फायरबिग्रेड का कार्यालय बनाया गया। फायरबिग्रेड की गाड़ी नगर पालिका कार्यालय में खड़ी होती है। लेकिन अब काफी समय से बराड़ा के बजाय कलालटी गांव में गाड़ी खड़ी कर दी जाती है। जिस कारण यदि बराड़ा क्षेत्र में कोई आगजनी की घटना होती है तो कलालटी से आने में काफी समय लग जाता है। हाल ही में बराड़ा के कई स्थानों पर खेतों में आग लगी जबकि राजोखेड़ी पावरहाउस में भी आगजनी की घटना घटी, लेकिन लगभग सभी जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग शांत होने के बाद पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed