{"_id":"62684d260d5d94223e245bfa","slug":"if-people-of-one-ideology-come-after-electing-them-then-development-will-be-faster-kanwar-pal-ambala-news-knl106236312","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक विचारधारा के लोग चुनकर आएंगे तो विकास होगा तेज : कंवर पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक विचारधारा के लोग चुनकर आएंगे तो विकास होगा तेज : कंवर पाल
विज्ञापन
नारायणगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जब संसद से स्थानीय निकाय-नगर पालिका तक एक ही विचारधारा के लोग चुनकर आएंगे तो विकास भी तीव्र गति के साथ होगा। वे मंगलवार को पार्टी संगठन की ओर से नारायणगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान नगरपालिका क्षेत्र में लगभग एक दर्जन स्थानों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पर चाय व जलपान ग्रहण किया। उन्होंने सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मामला कोर्ट में है और जल्द निर्णय आने की उम्मीद है। उसके बाद चुनाव आयोग द्वारा कभी भी स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा की जा सकती है। इसको देखते हुए पार्टी संगठन की ओर से उनकी जिम्मेदारी नारायणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने की लगाई गई है। वहीं, साईं मंदिर नारायणगढ़ और भाजपा नेता अशोक साहनी के निवास पर उन्होंने कहा कि नगरपालिका चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ने का निर्णय और घोषणा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे।
स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भागेदारी 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। जिस पर कुछ लोग कोर्ट में चले ले गए हैं। उम्मीद है कि कोर्ट से इस संबंध में जल्द निर्णय आएगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने नारायणगढ़ में वार्ड नंबर 12 में राकेश अग्रवाल, साईं मंदिर नारायणगढ़, बृज मोहन, वार्ड नंबर 7 में राजकिशन वालिया, वार्ड नंबर 8 में डॉ. विश्वबंधु गुप्ता, वार्ड नंबर 10 में जगजीत सिंह, वार्ड नंबर 5 में मिंटू सैनी, वार्ड नंबर 9 में श्रवण कुमार और वार्ड नंबर 13 में अश्वनी कुमार सैनी के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, जिला विस्तारक सुभाष गोयल आदि उपस्थित रहे।