फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Identify shelter homes for dogs soon, follow Supreme Court's instructions: Mayor

कुत्तों के लिए जल्द चिह्नित करें शेल्टर होम, सर्वोच्च अदालत के निर्देश का करें पालन : मेयर

Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Identify shelter homes for dogs soon, follow Supreme Court's instructions: Mayor
नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा। फाइल फोट
अंबाला सिटी। मेयर सैलजा सचदेवा ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए नगर निगम अधिकारियों को कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए निर्देश दिए। मेयर सचदेवा ने नगर निगम अधिकारियों को तुरंत अंबाला नगर निगम क्षेत्र में स्थान चिन्हित करके शेल्टर होम बनाने की प्रक्रिया शुरू करने और उसके साथ-साथ कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर एक ठोस रणनीति बनाने के बारे में पत्र लिखा।
विज्ञापन

मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गाइडलाइन आ चुकी हैं कि वह उसका स्वागत करती हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन अनुसार जो कुत्ते बीमार हैं, जो आक्रामक हो चुके हैं और जिनको रैबिज हो चुका है। उनको शेल्टर होम में रखा जाएगा और बाकी जो कुत्ते ठीक हैं, उनकी नसबंदी व उनको वैक्सीनेट कर वापस उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां से उनको ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक ओर गाइडलाइन दी है कि आवारा कुत्तों को खाना डालने के लिए विशेष जगह चिन्हित की जाए, वहीं पर कुत्तों को खाना डाला जाए।
विज्ञापन


नगर निगम में करीब एक वर्ष से ज्यादा समय होने के बावजूद भी अभी तक कुत्तों की नसबंदी की निविदा अमल में नहीं आ पाई है, जिसके पीछे कारण रहा कि कोई भी एजेंसी अंबाला नगर निगम क्षेत्र में निविदा भरने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। वहीं, रोजाना अस्पताल में 10 से 12 मामले आवारा कुत्तों के काटने के सामने आ रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed