फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   I will end VIP culture, I will not take a car nor a driver: JhindaI will end VIP culture, I will not take a car nor a driver: Jhinda

वीआईपी कल्चर करूंगा खत्म, गाड़ी लूंगा न चालक : झींडा

Mon, 09 Jun 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
I will end VIP culture, I will not take a car nor a driver: JhindaI will end VIP culture, I will not take a car nor a driver: Jhinda
साहा पहुंचने पर हरियाणा ​सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान का स्वागत करती संगत। संवाद
अंबाला / साहा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा रविवार को साहा पहुंचे। यहां उनका यह पहला दौरा था। जगदीश सिंह झींडा ने कहा मुझे प्रधान न कहें बल्कि मुख्य सेवादार कहें।
विज्ञापन

गुरबाणी में जिसे गुरु का दर्जा दिया है, उसका सत्कार करना हम सबका कर्तव्य है। इसीलिए हमने हरियाणा कमेटी के सभी कार्यक्रमों में प्लास्टिक की पानी बोतल पर रोक लगा दी है, सिर्फ मटके का पानी इस्तेमाल होगा। प्लास्टिक की बोतलों से गंदगी फैलती है। जलाने से हवा खराब होती है। कैंसर जैसी बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने कहा कि वो कमेटी की कोई गाड़ी या चालक नहीं लेंगे, जिससे कि गुरु घर की गोलक पर बोझ ना पड़े, सेवादार बनकर सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी में वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

पीर बुद्दुशाह यादगार गेट बनाने का धन्यवाद किया
झींडा कमेटी के पूर्व सदस्य वीनर सिंह के घर पहुंचे। वीनर सिंह ने उनका पीर बुद्दुशाह यादगार गेट बनवाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। इलाके की संगत की ओर से किए पुराने संघर्ष के 12 साल पुराने वीडियो भी मंच से चलाए। इसे देखकर सभी संघर्षी साथियों का प्रधान ने साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुखविंदर सिंह, वरिंदर सिंह घूमन, सुरजीत सिंह कसेरला, साहा की सारी सभरवाल सभा , टक्कर परिवार, परविंदर सिंह धुराला, करमजीत सिंह पिलखनी, मास्टर गुलाब सिंह, जसविंदर सिंह तेपला, टोनी बिंद्रा, मनदीप सिंह हेमामाजरा और काका सिंह कालपी मौजूद रहे।

साहा पहुंचने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान का स्वागत करती संगत। संवाद

साहा पहुंचने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान का स्वागत करती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed