{"_id":"67bcba57a803e3499a06c969","slug":"i-dont-have-the-courage-to-stand-against-any-party-vij-ambala-news-c-36-1-amb1002-138206-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी पार्टी मुकाबले में खड़े होने का हौंसला नहीं : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी पार्टी मुकाबले में खड़े होने का हौंसला नहीं : विज
विज्ञापन
अंबाला। दो मार्च को अंबाला छावनी में नगर परिषद चुनाव होने जा रहे हैं। कोई भी राष्ट्रीय या प्रदेश स्तरीय पार्टी हमारे मुकाबले खड़े होने का हाैसला नहीं जुटा पाई। एक चुनावी सभा के दौरान हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने यह बात कही। चंद्रपुरी काॅलोनी छावनी में जब आई थी तब यहां न सड़क थी, नाली, पानी और न ही सीवर था। उन्होंने यह सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध करवाकर दी जिसका आज जनता फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा अंबाला छावनी में विकास का रथ जो उनसे पहले रुका था, उस रथ को उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर चलाया है।
गुरपाल माजरा और धर्मेश सूद ने भाजपा में शामिल
भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में चित्रा सरवारा समर्थक गुरपाल माजरा और विधानसभा सभा चुनाव निर्दलीय लड़ने वाले प्रत्याशी धर्मेश सूद ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 से भी चित्रा सरवारा कई समर्थक भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पार्टी के पटके पहनाते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।