फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   I bowed down to the feet of Guru Ravidas Maharaj and took his blessings

Ambala News: गुरु रविदास महाराज के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
I bowed down to the feet of Guru Ravidas Maharaj and took his blessings
मंडौर गांव में गुरु रविदास महाराज की जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे पार्षद मनीष आनंद। स्वयं - फोटो : rajauri
अंबाला सिटी। वार्ड-तीन के मंडौर गांव में गुरु रविदास महाराज की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद और मंडल अध्यक्ष मनीष आनंद मनी ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि पार्षद मनीष आनंद मनी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मनीष आनंद मनी ने गुरु रविदास महाराज के चरणों में माथा टेका। मुख्यातिथि मनीष आनंद मनी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को प्रेम, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने हमें जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी। इसी तरह मनीष आनंद मनी ने सूर्या कॉलोनी जड़ौत रोड वार्ड-दो स्थित रविदास मंदिर में भी माथा टेका और सभी को गुरु रविदास महाराज के जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से मनीष आनंद मनी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरविंद्र घई बूथ प्रधान, गुलशन, बाबू, दया चंद, निर्मल सिंह और शीशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सद्दोपुर में मनाई संत शिरोमणि की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सद्दोपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के लिए गांव सद्दोपुर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर को रोशनी के साथ सजाया गया था और मंदिर के ही सामुदायिक हाल में भजन कार्यक्रम रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपने साथियों के साथ भाजपा नेता अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने पहुंचकर श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेका और भजन गायकों की ओर से गाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की वाणी का सिमरन किया। संदीप सचदेवा के साथ भाजपा महामंत्री प्रीतम गिल, भाजपा महामंत्री यशपाल, युवा भाजपा नेता ध्रुव त्रिखा और विश्व हिंदू परिषद् से मोहित आहलुवालिया भी कार्यक्रम में पहुंचे और गुरु रविदास महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई।

संदीप सचदेवा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक समता और समरस्ता का जो संदेश सैकड़ों वर्ष पहले दिया था, वह आज भी हमारे समाज में प्रासंगिक है। गुरु रविदास मंदिर समिति और कार्यक्रम आयोजकों ने सिरोपा भेंट करके संदीप सचदेवा और उनके साथियों को सम्मानित किया।

मंडौर गांव में गुरु रविदास महाराज की जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे पार्षद मनीष आनंद। स्वयं

मंडौर गांव में गुरु रविदास महाराज की जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे पार्षद मनीष आनंद। स्वयं- फोटो : rajauri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed