{"_id":"67d9b06c15ffb16eab0628a6","slug":"hydraulic-machine-hit-in-ambala-ambala-news-c-36-1-sknl1017-139285-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला में हाइड्रा मशीन की चपेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला में हाइड्रा मशीन की चपेट
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। कक्कड़ माजरा गांव में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम जुटी हाइड्रा मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर की माौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारे गए मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी चंद्र शेखर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी गई शिकायत में जलालपुर निवासी सरोज नागर ने बताया कि चंद्र शेखर इंटेक इंजीनियर कंपनी कक्कड़ माजरा में कुमार कंस्ट्रक्शन ट्रेडर नाम के ठेकेदार के साथ काम करता था। सोमवार की दोपहर में हाइड्रा मशीन से लोहे का भारी सामान शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान चंद्र शेखर गिर पड़ा और हाइड्रा का पहिया उसके बाजू पर चढ़ गया। उसके साथी तत्तकाल घायल को शहजादपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -
कोट..
पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हाइड्रा चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
-विरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, शहजादपुर
-- -- -- --