फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hybrid 7501 variety of paddy seeds not available, demand increased 10 times

Ambala News: धान के हाईब्रिड 7501 किस्म का बीज उपलब्ध नहीं, 10 गुना बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Hybrid 7501 variety of paddy seeds not available, demand increased 10 times
अंबाला सिटी। गेहूं का सीजन समाप्त होने के बाद अब धान की बिजाई शुरू हो गई है। वहीं किसानों को धान के लिए अपनी पसंद का बीज मिलने में परेशानी हो रही है। धान के हाईब्रिड 7501 किस्म के बीज की मांग पहले के मुकाबले 10 गुना बढ़ गई है। जिससे किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसलिए जब भी बीज के थैलों का वितरण शुरू किया जाता है तो कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर वितरण पर नजर रखनी पड़ती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला शहर में दो विक्रेताओं के पास ही यह बीज उपलब्ध कराया गया है लेकिन बीज की मांग इतनी बढ़ गई है कि कंपनी बीज की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। दुकानों पर आ रहे किसान सुबह से शाम तक बीज मिलने के इंतजार में कतार में खड़े रहते हैं। वहीं कृषि विभाग की ओर से एक किसान को एक आधार कार्ड पर एक थैली बीज दिया जा रहा है। एक थैली में तीन किलो ही बीज आता है, जिससे एक एकड़ में भी बिजाई नहीं हो सकती है। बीज लेने आए किसान प्रिंस व शमशेर ने बताया कि वह बराड़ा से अंबाला बीज लेने के लिए आए हैं। लेकिन यहां आने पर पता चला कि बीज समाप्त हो गया है। किसानों का कहना है कि इस बीज से उपज भी अच्छी होती और पानी की खपत भी कम होती है।
विज्ञापन

-----------
सरकारी बीजों के लिए बनाए तीन केंद्र
कृषि विभाग की ओर से धान के बीज की खरीद के लिए अंबाला शहर, अंबाला छावनी और मुलाना में तीन केंद्र बनाए गए है। जहांं पर सरकारी बीज को बेचा जा रहा है। जिला अंबाला में फिलहाल पीआर 128 के, पीआर 114 , पीआर 129 , पीबी 1718 , पीबी 1692, पीबी 1121 , पीबी 1509 और सीआरएस 30 बीज उपलब्ध है। विभाग द्वारा मांग के आधार पर बीज की आपूर्ति भी करवाई जा रही है। इन सभी बीजों को 10 किलो की थैली में बेचा जा रहा है। किसान अपनी उपज के आधार पर बीज खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विभाग की ओर से 7501 बीज के वितरण पर नजर रखी जा रही है। अभी तक कोई कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिली है। बीज वितरण के दौरान विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर वितरण का काम पूरा करवाते है।---डॉ जगमोहन सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed