फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband living with another woman without divorce, case registered

बिना तलाक दूसरी महिला के साथ रह रहा पति, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Husband living with another woman without divorce, case registered
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी शिकायत में महिला ने पति व दूसरी पत्नी पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किरन बाला ने बताया कि वह गांव बोह से है और उसकी शादी सुरेंद्र से हुई थी। उसके दो बच्चे एक बेटी 10 साल और बेटा 6 साल का है। महिला के अनुसार 6 साल से उसका पति दूसरी औरत के साथ रह रहा है। उसने बिना तलाक के उस औरत से शादी कर ली है। कई बार उसने अपने पति को समझाया, लेकिन वह नही माना। महिला ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र घर पर आकर उसके साथ मारपीट करता है। पति ने जिस औरत से शादी की है उसका नाम प्रिंयका है जो कैथल से है। शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार दोनो ने मिलकर उस पर हमले किया है। इस साजिश में उसके सास-ससुर भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed