फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   husband commits suicide in Ambala

पत्नी से दुखी पति ने जहर खाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
husband commits suicide in Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना शहजादपुर पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर पत्नी, सास और प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के चाचा ने बताया मेरे 22 वर्षीय भतीजे की शादी 4 जून 2020 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद भतीजे की पत्नी और उसकी मां काला अंब में कोठी खरीदने की कहने लगे। इसी बात को लेकर भतीजे की पत्नी ढाई माह पहले अपने मायके चली गई। भतीजा भी अपनी ससुराल में रह रहा था। वह काला अंब में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार की सुबह भतीजा ड्यूटी के लिए घर से निकला और रास्ते से ही अचानक घर वापस आ गया।
विज्ञापन

घर पर उसने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर भतीजे और उसकी पत्नी में झगड़ा हो गया। पता चलते ही भतीजे की सास भी वहां आ गई। बात पता चलते ही बोली की मैं इसमें क्या कर सकती हूं। इसके बाद सभी घर को ताला लगाकर चले गए। इससे परेशान होकर भतीजे ने जहरीला पदार्थ खा लिया और फोन करके सारी बात अपने चचेरे भाई को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। वह गांव के तालाब के पास मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे कैंट नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रेफर चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलदेवनगर थाने के पास बिगड़ी तो उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया दिया। वहां इलाज दौरान उसने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने चाचा की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, सास और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत के मामले में उसकी पत्नी, सास और प्रेमी पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - विरेंद्र वालिया, थाना प्रभारी, शहजादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed