फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband commits suicide by setting trap after leaving wife in satsang

Ambala News: पत्नी को सत्संग में छोड़कर आए पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by setting trap after leaving wife in satsang
अंबाला। कैंट के पटेल नगर में सुनील कुमार (36) ने घर में रस्सी से फंदा लगाकर रविवार आत्महत्या कर ली। सुनील अपनी पत्नी को सत्संग में छोड़ने के बाद घर लौटा था। फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक का अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। करधान चौकी प्रभारी प्रदीप का कहना है कि पत्नी के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। सुनील कुमार किराये के मकान में रहता था व एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पत्नी को सत्संग में छोड़ने के बाद घर आ गया था। पत्नी ने जब फोन किए तो सुनील ने नहीं उठाए। वापस लौटने के बाद देखा तो सुनील का शव फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed