{"_id":"b3c0c914b96786093ac88ac1abae4d55","slug":"hurt-by-the-deception-of-neighbor-woman-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन के धोखे से आहत महिला ने किया सुसाइड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसन के धोखे से आहत महिला ने किया सुसाइड
अमर उजाला,यमुनानगर
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। बीसी बाजार कॉलोनी में बूटीक की शॉप चलाने वाली महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से शनिवार को मौत हो गई। महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी पडोस की ही एक महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि पड़ोस की महिला को प्लॉट दिलाने के लिए करीब 2 लाख रुपये व जेवरात दिए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक चंचल शर्मा ने शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटक लिया। परिजन महिला को तुरंत कैंट के सिविल अस्पताल में लाए, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान ही शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में महिला ने पड़ोस की एक महिला को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जिसने उसे 2 लाख रुपये व जेवरात देकर एक प्लॉट दिलाने की बात कही थी। काफी समय तक प्लॉट की व्यवस्था नहीं हुई और आरोपी महिला ने रुपये और जेवरात भी लौटाने में आनाकानी की। इसी बात से परेशान होकर महिला ने जहर निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन