{"_id":"6aa30022d9c45192820a412a","slug":"hunger-strike-to-improve-the-condition-of-naurangray-pond-ambala-news-c-36-1-amb1002-169332-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नौरंगराय तालाब के हालात सुधारने के लिए भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नौरंगराय तालाब के हालात सुधारने के लिए भूख हड़ताल
विज्ञापन
नौरंगराय तालाब के पास एसडीएम सिटी को ज्ञापन देते वीरेश शांडिल्य व अन्य। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक नौरंग राय तालाब के अधूरे निर्माण, बदहाली और भगवान वामन से जुड़ी सनातन आस्था के मुद्दे पर प्रशासन का विरोध शुरू हो गया है। वीरवार को विश्व हिंद़ू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य नौरंगराय तालाब के पास सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना अनशन स्थगित कर दिया। उपायुक्त के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एसडीएम दर्शन सिंह ने शांडिल्य से मांगों का ज्ञापन लिया और उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
शांडिल्य ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन को केवल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। यदि धरातल पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन में सौंदर्यीकरण पर करोड़ों खर्च होने के बावजूद प्रस्तावित कॉरिडोर और स्नान घाट गायब होने, तालाब निर्माण में अब तक खर्च हुई पूरी राशि का ब्योरा सार्वजनिक करने, देरी की निष्पक्ष विजिलेंस जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। धरनास्थल पर शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, पंजाबी महासभा के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा और कांग्रेस-भाजपा नेताओं समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। पंजाब से पहुंचे पवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अंबाला के धार्मिक स्थलों की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने तालाब पर खर्च करीब 20 करोड़ रुपये का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग उठाई।