फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hundreds of people took medical benefits in the camp

Ambala News: शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया चिकित्सा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people took medical benefits in the camp
मोहड़ी ​स्थित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भक्तों का अ​भिवादन स्
अंबाला। मोहड़ी स्थित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम में शुक्रवार दोपहर बाद दिव्य और विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका उद्धाटन चंडीगढ़ के जिला और सत्र न्यायाधीश वीके गुप्ता ने किया। उनके साथ एसडीएम बावल भी थे। शिविर में चर्म रोग, कान, नाक, गला, नेत्र रोग, छाती रोग, जनरल फिजिशियन और दंत रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर टेस्ट करने के लिए कुशल चिकित्सकों की निगरानी में लेबोरेट्री भी चलाई।
विज्ञापन

धाम के मेडिकल बोर्ड से आयुर्वेदाचार्य डाॅ. संजय गौतम ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने दिव्य स्वास्थ्य शिविर में अपने रोगों की जांच और टेस्ट कराए औ दवाएं भी पाईं। उन्होंने बताया कि धाम की ओर से जनकल्याण के लिए समय-समय पर इस तरह के निशुल्क दिव्य चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग शिविरों का लाभ उठाकर निशुल्क ही अपने रोगों से मुक्त होकर इलाज में आने वाले भारी-भरकम खर्चों से राहत पा लेते हैं।
विज्ञापन

भगवान श्री लक्ष्मीनारायण धाम के महामंत्री सुशील वर्मा गुरुदास ने बताया कि महा ब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी ने धाम के सभी सेवादारों को साफ निर्देश हैं कि अधिक से अधिक गरीबों के उत्थान के लिए काम करें और गरीबों की मदद करें। उनके निर्देशों की पालना करते हुए कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए धाम की ओर से अनेकों जनकल्याण के कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में आए चिकित्सकों की टीम में डाॅक्टर जेएस ओबराय एमडी स्किन यमुनानगर से, डाॅ. सतबीर काजल बीएमएस यमुनानगर, डाॅ. अमित कौशल एमबीबीएस ईएनटी सर्जन यूपी सुल्तानपुर, डॉ. जेएस चंदेल एमबीबीएस डीओएमएस पालमपुर दिल्ली, डाॅ.संदीप सिंह एमबीबीएस एमडी जालंधर, डाॅ. संजय गौतम आयुर्वेदाचार्य अंबाला सिटी, डाॅ.तमन्ना आयुर्वेदाचार्य, डाॅ.सुमिता एमडीएस जालंधर, डाॅ.मनदीप कौर एमबीबीएस एमडी नई दिल्ली मेट्रो से और डाॅ. नवजोत हांडा नई दिल्ली से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed