फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hundreds of acres of paddy rotted due to water, farmers will bear the loss

पानी से सड़ गई सैकड़ों एकड़ धान, किसान झेलेंगे नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of paddy rotted due to water, farmers will bear the loss
धर्म सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बारिश के कारण मोहड़ी गांव में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। किसानों की फसलों का ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान अभी भी अपनी फसलों को बरसात के पानी से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहे हैं। समस्या को देखते हुए विभाग ने गांव को रेड जोन घोषित कर दिया है। वहीं कृषि व सिंचाई विभाग ने किसानों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सुविधा दी है। इससे वे बाढ़ के समय में अपनी फसलों को बचा सकते हैं।
किसान जरनैल सिंह, बलजीत सिंह,रणजीत सिंह, मोहन सिंह, गुरदीप सिंह, केसरराम ने बताया कि उनकी फसल हर साल पानी की भेंट चढ़ जाती है। मुआवजे के नाम पर भी उनके साथ मजाक किया जाता है। यह बात सरकार व प्रशासन की जानकारी में भी है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इसका कोई उपयुक्त समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

अब किसानों की फसलें काफी हद तक बच जाया करेंगी क्योंकि विभाग द्वारा प्रत्येक 10 एकड़ पर एक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसका उपयोग किसान बाढ़ के समय कर अपनी फसलों का बचाव कर सकेंगे। मोहड़ी गांव में जमीनी क्षेत्रफल ज्यादा है और लेवल डाउन है। बरसात के समय पानी की निकासी नहीं हो पाती। इसका खामियाजा पिछले 50 वर्षों से किसान भुगत रहे हैं। बरसात हुए सप्ताह हो गया है फिर भी किसानों की फसलों में पानी लबालब भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विभिन्न प्रकार से अपनी फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कोई डीजल इंजन द्वारा धान की फसल से पानी निकाल रहा है तो कोई धान की फसल के पौधों को रस्सी से बांधकर उनका बचाव कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि चार-पांच दिन में यह पानी निकल जाएगा तो उनकी फसल का बचाव हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed