{"_id":"6696cd39fd6748695001de77","slug":"humidity-bothered-drizzle-in-the-afternoon-made-the-weather-pleasant-ambala-news-c-36-1-amb1003-126297-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उमस ने सताया, दोपहर में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उमस ने सताया, दोपहर में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक उमसभरी गर्मी ने सताया। दोपहर में घने बादल छा गए और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। बादल छाने और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
छावनी में शहर के मुकाबले ज्यादा बारिश हुई। बारिश में बच्चे भी साइकिल पर मस्ती करते नजर आए। बारिश होने से पिछले दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 17 और 18 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में 17 जुलाई तक मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना से राज्य में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद 17 जुलाई रात्रि से मानसून की सक्रियता राज्य में एक बार फिर से बढ़ने के आसार हैं, जिससे 17 जुलाई रात्रि से 19 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।