फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Huddang on Holi: kick-punches and knives

होली पर हुड़दंग : लात-घूसे और चाकू चले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Huddang on Holi: kick-punches and knives
अंबाला। होली पर जिला में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लड़ाई झगड़े के मामले सामने आए। सिर्फ यह नहीं बल्कि जमकर चाकू से हमले भी किए गए। कुछ स्थानों पर शराब पीकर युवा हुड़दंग मचाते दिखे। होली के दिन लड़ाई-झगड़ों में काफी लोग घायल हुए। इनमें से ज्यादातर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं कुछ घायलों को रेफर कर दिया गया। सुबह से लेकर देर रात तक छावनी के नागरिक अस्पताल में लड़ाई झगड़े और दुर्घटनाओं के केस आते रहे।
विज्ञापन

दोस्त की बाइक घर छोड़ने जा रहे युवक पर चाकू से हमला
अंबाला। कुम्हार मंडी में दोस्त की बाइक छोड़ने जा रहे युवक का रास्ता रोककर चार युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल को आनन फानन में छावनी के नागरिक असपताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे चडीगढ़ के सेक्टर 12 स्थित पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मन्नी, विशाल, वाशु व शानु उर्फ चेलारमानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में छोटा शिवाला कच्चा बाजार निवासी हिमांशु ने बताया कि बुधवार की दोपहर को वह अपने कुम्हार मंडी दोस्त गौतम की बाइक को छोड़ने के लिए अपने घर से कुम्हार मंडी जा रहा था। जैसे ही वह बारह क्रास स्थित बकरा मार्केट के पास पहुंचा तो उसे वहां पर बाइक पर सवार भोला की मंडी निवासी मन्नी, विशाल व एक्टिवा सवार खटीक मंडी निवासी वाशु , शानु उर्फ चेला रमानी मिले। मन्नी, वाशु ने एक्टिवा को उसकी बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विशाल ने हाथापााई करते हुए थप्पड़ मुक्के मारन शुरू कर दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शानु उर्फ चेलारमानी व विशाल ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज से भीड़ जमा हुई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल हिमांशु को उसके मामे के लड़के निखिल ने इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

फोटो: 15,16 नन्हेड़ा में दो पक्ष भिड़े
होली पर दो पक्ष आपस में शराब के नशे में भिड़ गए। देखते ही देखते एक दूसरे पर लात घूसो की बरसात शुरू कर दी।लड़ते लड़ते सड़क के बीच में पहुंच गए और सड़क पर लेट गए। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें अलग करवाया। फोटो: 17
डीजे लगाकर होली खेलते हुए शराब पीते रहे युवा
होली पर युवाओं ने डीजे लगाया और होली खेलते नजर आये। इसी दौरान युवक शराब का सेवन करते रहे और डीजे की धुन पर नाचते रहे। फोटो: 18
बाइकों पर ट्रिपलिंग करते नजर आये युवा
होली पर लोग बुलेट के पटाखे चलाते नजर आये और एक बाइक पर तीन तीन बैठकर इधर से उधर घूमते नजर रहे। हालांकि पुलिस कई स्थानों पर ऐसे वाहन चालकों को रोककर चैकिंग भी करती दिखी।

--
बाइक रेलिंग से टकराई
अंबाला कैंट स्थित पीडब्ल्यूडी संत निवास के पास एक बाइक रेलिंग से टकरा गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed