फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HTET today, special buses will run for the candidates

Ambala News: एचटेट आज, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी विशेष बसें

Sat, 04 Jul 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Jul 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
HTET today, special buses will run for the candidates
अंबाला कैंट बस अड्डे का पूछताछ केंद्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन शनिवार व रविवार को होगा। परीक्षा के लिए कुल 40 केंद्र बनाए गए हैं।
इसमें अंबाला और पंचकूला के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं।
बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए आज यानी 4 और कल 5 जुलाई को रोडवेज की बसें पर्याप्त संख्या में संचालित की जाएंगी।
परीक्षा का शेड्यूल और समय : विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजटी) और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
परिवहन विभाग के साथ-साथ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय सुबह की शिफ्ट के लिए 7:50 बजे और शाम की शिफ्ट के लिए 12:50 बजे निर्धारित है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की विशेष तैयारी
परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए विभाग ने विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक और 11 बजे से 11:30 बजे तक स्पेशल बसें चलेंगी। सभी संबंधित जिलों के साथ-साथ बहादुरगढ़ (झज्जर) और महेंद्रगढ़ उप-मंडलों के लिए भी बस सेवा सुनिश्चित की गई है। अंबाला कैंट बस स्टैंड पर उप-निरीक्षक संजीव कुमार को ड्यूटी पर तैनात किया गया है

अंबाला डिपो ने परीक्षा के लिए मिनी व इलेक्ट्रिक बसों को तैनात कर दिया है। 15 से 20 बसें बस अड्डे पर खड़ी रहेंगी। अंतिम परीक्षार्थी तक बसों का संचालन किया जाएगा। कर्मचारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से छूट न जाए।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक,अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed