{"_id":"630fb49e11542e286f22d9a4","slug":"how-wonderful-my-sai-has-done-i-was-poor-i-got-rich-ambala-news-knl11964921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे साईं ने कैसा कमाल कर दिया, मैं तो निर्धन था मालामाल कर दिया... भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे साईं ने कैसा कमाल कर दिया, मैं तो निर्धन था मालामाल कर दिया... भजन पर झूमे भक्त
विज्ञापन
शहजादपुर। श्री साईं नाथ मंदिर सेवा समिति शहजादपुर ने आठवें मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर साईं संध्या का आयोजन किया। इसमें भोला साईं भजन मंडल अंबाला ने बाबा के भजनों के माध्यम से उनके जीवन का वर्णन किया। भजन मंडल के कलाकारों ने भजनों साईं के दर पे नजारा मिलता है, गम के मारों को सहारा मिलता है..., मेरे साईं ने कैसा कमाल कर दिया, मैं तो निर्धन था तूने मालामाल कर दिया..., मेरा भोला भंडारी, करे नंदी की सवारी..., शिरडी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली... आदि भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मंदिर के पुजारी सिद्धार्थ ने साईं बाबा की महिमा के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जो प्रेमपूर्वक साईं बाबा का नाम स्मरण करता है, बाबा उसकी समस्त इच्छाएं पूर्ण करते हैं। जो भक्त श्रद्धा पूर्वक साईं बाबा का पूजन, निरंतर स्मरण और नित्य उनका ध्यान करता है, उसको साईं बाबा मुक्ति प्रदान करते हैं। साईं भाव का चरित्र अति मधुर और सांसारिक पथ को सुगम बनाने वाला है। जब साईं बाबा के चरित्र का वर्णन कानों में पड़ता है, तब दैहिक बुद्धि नष्ट हो जाती है और अहंकार का विनाश हो जाता है। इस दौरान भजन मंडली के कलाकारों द्वारा गाए गए भजनों से माहौल साईं के रंग में रंग गया। श्रद्धालु जमकर साईं बाबा के भजनों पर झूमे।