फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   House burnt due to fire in transformer wire

Ambala News: ट्रांसफार्मर के तार में आग से जला घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
House burnt due to fire in transformer wire
शहर के खतरवाड़ा में ट्रांसफार्मर की तारों में आग लगने से जला घर।
अंबाला सिटी। शहर के चौक दर्जियां के नजदीक खत्रवाड़ा के एक घर में आग लग गई। ये आग ट्रांसफार्मर के तारों में लगी। इससे ट्रांसफार्मर के सामने वाले घर में भी आग लग गई। आग लगने से घर के बाहर लगी टाइल जलने के कारण उखड़कर गिर गई।
विज्ञापन

घर में गेट के अंदर रखा सामान भी जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि लोगों ने आनन-फानन में घर से महिला को बाहर निकाला और आसपास के लोग भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। दरअसल, जिस घर में आग लगी है। उस घर के गेट के बाहर ही यह ट्रांसफार्मर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के तारों से एकदम चिंगारियां उठने के बाद आग लग गई और आग इतनी भड़क गई कि ट्रांसफार्मर से लपटें ऊपर तक पहुंच गई और उसने सामने वाले घर को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से इस क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक निगम एरिया की सप्लाई शुरू कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने पर भाजपा नेता और नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा के प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली निगम को सूचित किया। बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्राॅली ट्रांसफार्मर लाया गया, जिससे कि क्षेत्र में बिजली दी जा सके।
इस संबंध में सुंदर ढींगरा ने बताया कि आग लगने वाले घर में महिला सुदेश अकेली रहती हैं। इनके घर के सामने कई वर्षों से ये ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर से आग भड़क गई और सामने वाले घर में भी लग गई। इससे घर की टाइल टूटकर नीचे गिर गई। घर का शेड भी जल गया। गीजर और बाहर के दरवाजे और ग्रिल भी जल गई। उन्होंने बताया कि पहले यहां छोटा ट्रांसफार्मर लगा था। इस ट्रांसफार्मर को अब बड़ा किया है। आग से महिला के घर का काफी नुकसान हुआ। महिला को सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, इस 630 केवीए के ट्रांसफार्मर को यहां से शिफ्ट करने के लिए भी बिजली निगम अधिकारियों से मिलेंगे।
शहर में घरों-दुकानों के बाहर लगे हैं ट्रांसफार्मर
दरअसल, शहर में कई जगहों पर छोटी गलियों में घरों और दुकानों के बाहर ट्रांसफार्मर लगे हैं। ये ट्रांसफार्मर कई वर्ष पुराने हैं। अब इन ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है। पहले यह ट्रांसफार्मर छोटे होते थे। अब बढ़ते कनेक्शनों की संख्या के बाद कॉलोनियों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ गई है। इससे गर्मी के समय में हादसा होने का खतरा रहता है। विभाग इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा। इन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन कोई न कोई हादसा उन्हें डराता रहता है। ऐसे में बिजली निगम को तंग गलियों से ट्रांसफार्मरों को दूर करने की व्यवस्था करनी चाहिए।

वर्जन
खत्रवाड़ा में यह 630 केवीए का ट्रांसफार्मर है। फीडर बंद किया था। इसके बाद फीडर को चलाने के लिए ट्राई ली जा रही थी। जैसे ही फीडर की ट्राई ली तो ट्रांसफार्मर के तारों में आग लग गई। यह आग सामने वाले घर में भी लग गई। ट्रांसफार्मर बंद होने से एरिया की बिजली बंद हो गई। बिजली को चलाने के लिए ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाया। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर को यहां से शिफ्ट करने की मांग की है। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए जगह देखी जाएगी, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिविजन।

शहर के खतरवाड़ा में ट्रांसफार्मर की तारों में आग लगने से जला घर।

शहर के खतरवाड़ा में ट्रांसफार्मर की तारों में आग लगने से जला घर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed