फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hope of facilities in new legal colonies

Ambala News: नई वैध कॉलोनियों में सुविधाओं की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hope of facilities in new legal colonies
अंबाला सिटी। नगर निगम के दायरे में आने वाली 44 कॉलोनियाें को वैध कर दिया गया है। इसको लेकर लोगाें में खुशी की लहर दौड़ती दिखाई दी। इन कॉलोनियों को लेकर पूर्व में लंबी प्रक्रिया अमल में लाई गई है। अब कॉलोनियों के वैध होने से लोगों को वह सभी सुविधाएं मिल सकेंगी जो नगर निगम के दायरे में आने वाली कॉलोनियों को मिल रही हैं। इनमें सीवरेज, साफ पेयजल, सफाई, अन्य सुविधाओं व योजनाओं को लागू किया जा सकेगा। इसको लेकर पार्षदों ने मंगलवार को खुशी जाहिर की। इन 44 कॉलोनियों के वैध होने से लगभग 30 हजार लोगो को राहत मिलेगी। वे सभी अपनी रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
विज्ञापन


ये कॉलोनियां हुईं वैध

शहर के मनमोहन नगर, न्यू प्रताप नगर, जसमीत नगर, कबीर नगर, मथुरा नगरी, वीटा इंक्लेव, राम नगर, सुल्तानपुर, धुलकोट, जग्गी गार्डन, खुरमपुर माजरी, शिव कॉलोनी, जग्गी कॉलोनी, बसंत विहार, दशमेश नगर, सेठी गार्डन, टैगोर गार्डन, आसा सिंह गार्डन, फ्रेंड्स कॉलोनी, सोनिया कॉलोनी, मोती नगर, महिंद्र नगर, मिलाप नगर, न्यू मिलाप नगर, गोवर्धन नगर, गुरु अर्जुनपुरा, फ्रेंड्स कॉलोनी जंडली, शारदा नगर, मानव विहार, शक्ति नगर, मिलाप नगर, शिवालिक कॉलोनी, शालीमार कॉलोनी घेल रोड, कबीर नगर, अशोक विहार, पट्टी जट्टन(पुरानी घांस मंडी) के खसरा नंबर शामिल है।
विज्ञापन


पार्षदों बोले- रजिस्ट्री कराने में आ रही थी दिक्कत
भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने एक संयुक्त वार्ता में शहर नगर निगम की 44 कॉलोनियों वैध करवाने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। पार्षदों ने कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में विधायक असीम गोयल ने काली किताब का नाम लेते हुए ये मांग विधानसभा में उठाई थी कि नगर निगम की कई कॉलोनियों के खसरे नंबर काली किताब के नाम पर अवैध कर दिए गए थे। जिससे लोगों को अपनी रजिस्ट्री करवाने में काफी समस्या आ रही थी। यहां तक कि नगर निगम लिमिट के खसरों का नक्शा भी विधायक असीम गोयल ने सदन के पटल पर रखा था। जिस पर सीएम ने अधिकारियों को इस मसले को हल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed