फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home isolate patients will have to return the equipment after 17 days, Ambala

होम आइसोलेट मरीजों को 17 दिन बाद लौटाने होंगे उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Home isolate patients will have to return the equipment after 17 days, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। होम आइसोलेट मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब पांच हजार रुपये की लागत वाली मेडिकल किट देने का काम शुरू हो चुका है। ऑक्सीमीटर, स्टीमर, डिजिटल थर्मामीटर सहित जरूरी दवाएं किट में जरिए मरीजों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक इनका लाभ पहुंचाने के लिए मरीजों को 17 दिन के भीतर कोरोना को मात देने के बाद ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर सहित स्टीमर स्वास्थ्य विभाग को ही लौटाना होगा। विभाग का दावा है कि वह इन उपकरणों को दोबारा से सैनिटाइज कर मरीजों को देने के इस्तेमाल में ला सकेंगे।
अंबाला छावनी में करीब 350 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। वहीं जिलेभर में करीब 1700 संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। मेडिकल किट मिलने की सूचना तो सभी मरीजों को है लेकिन उपकरण लौटाने के बारे में अधिकतर अनजान है। यहीं कारण है कि मेडिकल किट देते समय ही मरीजों व उनके परिजनों को 17 दिन के बाद यह उपकरण लौटाने के लिए कहा जा रहा है। जिसे सुनकर सभी हैरान भी है। दरअसल, मरीज यह समझ रहे थे कि यह उपकरण भी उन्हें मिल गए है और वह अपने परिवार में भी जरूरत पड़ने पर इसे आगे दे सकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस किट की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। इसमें एक ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर, मास्क, एजिथ्रो एंटीबायोटिक दवा, डॉक्सी, पेरासिटामोल, जिंक, विटामिन-सी, ओआरएस, काढ़ा, गिलोए की गोलियां, एलोपैथिक औरआयुर्वेदिक दवाइयां शामिल है। होम आइसोलेशन का समय करीब 14 दिन होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कैटेगिरी के कोविड मरीजों को दी जा रही प्राथमिकता
मेडिकल किट देने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन कैटेगिरी बनाई गई है। पहली कैटेगिरी में एक सप्ताह पहले ही होने वाले कोरोना संक्रमित शामिल है। दूसरी कैटेागिरी में जरूरतमंद व बीपीएल परिवार को प्राथमिकता दी गई है। तीसरी कैटेगिरी में वो लोग शामिल है, जिनके घर में दो से तीन कोरोना संक्रमित मरीज है।

होम आइसोलेट मरीजों को मेडिकल किट दी जा रही है। साथ ही उन्हें 17 दिन बाद किट में से उपकरण यानी ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर व स्टीमर लौटने के लिए कहा जा रहा है। छावनी में करीब 350 मरीज होम आइसोलेट हैं। इनमें से डेढ़ सौ को किट पहुंचा दी गई है। सौ किट और दी जा रही है। जल्द ही सभी मरीजों को यह किट दे दी जाएगी। - डॉ. विशाल, कोविड नोडल अधिकारी अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed