फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Holidays in school, waiting for admission in RTE

Ambala News: स्कूल में छुट्टियां, आरटीई में दाखिले का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Holidays in school, waiting for admission in RTE
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में गीष्मकालीन अवकाश हो चुके हैं। अभी तक निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) नियम के दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार है। मार्च से लेकर अभी तक विभाग ने आवेदन ही लिए हैं।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से सीट का ब्यौरा देने वाले स्कूलों की मान्यता संबंधित रिकॉर्ड को सत्यापित किया जा रहा है। अहम बात यह है कि अभी तक यह तय नहीं है कि इन अभ्यर्थियों का दाखिला कब होगा। जिले में कुल एक हजार 865 अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए थे। निजी स्कूलों में नर्सरी विंग और पहली कक्षा तक दाखिला होना है।
विज्ञापन

इन खंड में आए हैं इतने आवेदन
खंड आवेदन आए

अंबाला वन 707

अंबाला टू 342

बराड़ा 322
नारायणगढ़ 197

शहजादपुर 152

साहा 145

कुल 1865

वर्जन
विभाग को निजी स्कूलों की ओर से आरटीई नियम में दाखिले के लिए सीट की संख्या बताई गई थी। अब उन स्कूलों का मान्यता संबंधित रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। जल्द ही अभ्यर्थियों का दाखिला करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
इस बार कॉलेजों में भी दाखिले को लेकर दिख रही भीड़
राजकीय आईटीआई व पॉलिटेक्निक में तो दाखिले को लेकर रुझान रहता है। इस बार राजकीय, एडिड, सेल्फ फाइनांस और माइनॉरिटी कॉलेज में भी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले को लेकर अभ्यर्थी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीए, बीकॉम कोर्स के साथ ही बीसीए, बीबीए, बीएससी कोर्स में दाखिले को सीट के मुकाबले आवेदन ज्यादा पहुंच रहे हैं। कॉलेजों में 9 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed