फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hockey team hoisted the winning flag in Tokyo, Ambala jumped on the song Chak De India

टोक्यो में हॉकी टीम ने लहराई विजयी पताका, चक दे इंडिया गीत पर झूम उठा अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hockey team hoisted the winning flag in Tokyo, Ambala jumped on the song Chak De India
Hockey team hoisted the winning flag in Tokyo, Ambala jumped on the song Chak De India - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। टोक्यो के हॉकी मैदान में जैसे ही राष्ट्रीय हॉकी टीम ने आखिर गोल दागा वैसे ही अंबालावासी खुशी से झूम उठे। शिक्षण संस्थानों से लेकर खेल के मैदानों तक चक दे इंडिया...आदि गीतों पर जमकर थिरके। खासकर युवा हॉकी खिलाड़ियों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। यह सुबह से ही टीवी पर टकटकी लगाए हुए थे। टीम द्वारा जीत हासिल करने पर सभी खिलाड़ी झूम उठे और खुशी जाहिर की। इसके बाद तो मिठाई खिलाने और खुशी मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। हॉकी के कोच व पूर्व खिलाड़ियों ने भी खुशी जाहिर की। इसको लेकर कई जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित हुए। खासकर अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

यह है अंबाला में हॉकी की स्थिति
अंबाला में शहर के पुलिस लाइन मैदान और कैंट में जीएमएन कॉलेज के मैदान पर खिलाड़ी हॉकी की तैयारी करते हैं। लेकिन दोनों मैदानों पर केवल एक कोच है। जबकि पूर्व हॉकी खिलाड़ी व सीनियर खिलाड़ी नए खिलाड़ियों को हॉकी का अभ्यास करवाते हैं। जिले भर में करीब 65 खिलाड़ी इस समय हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल है। प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को सरकार की ओर से हॉकी उपलब्ध करवाई गई है, वहीं एसोसिएशन की ओर से भी खिलाड़ियों को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अच्छी सुविधाएं मिलने के बाद भी अंबाला में हॉकी की खेल नर्सरी का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed