फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hindi exam is easy, but you got stuck in grammar questions

Ambala News: हिंदी की परीक्षा आसान, व्याकरण के प्रश्नों में अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hindi exam is easy, but you got stuck in grammar questions
नैना।
अंबाला सिटी। जिले में दसवीं कक्षा हरियाणा बोर्ड की परीक्षा कराई। शुक्रवार को हिंदी विषय की परीक्षा हुुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थी उत्साहित दिखे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12.30 से दोपहर 3.30 बजे तक हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना था कि अंग्रेजी व गणित विषय के मुकाबले हिंदी विषय की परीक्षा आसान रही। परीक्षा में 14 प्रश्न पूछे गए। इसमें व्याकरण, सर्वनाम, संधि सहित अन्य प्रश्न आए। व्याकरण के प्रश्न को समझने में थोड़ा समय लगा। अब 11 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

फोटो---5
छात्रा नैना ने बताया कि हिंदी विषय की परीक्षा आसान रही। सिलेबस में से ही प्रश्न पूछे गए। बाहर से कोई प्रश्न नहीं आया। अंग्रेजी व गणित विषय की परीक्षा के मुकाबले परीक्षा आसान रही। परीक्षा को लेकर उसने लगातार कई घंटे तक तैयारी की। आगामी परीक्षा को लेकर भी सिलेबस को दोहरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---6
छात्रा राधिका ने बताया कि परीक्षा में 14 प्रश्न पूछे गए। स्कूल में सिलेबस में जो करवाया गया, उससे संबंधित ही प्रश्न परीक्षा में आए। परीक्षा करने से पूर्व उन्होंने प्रश्न को समझा। उसके बाद परीक्षा करने में थोड़ी आसानी रही। वह रोजाना सुबह जल्दी उठकर पढ़ती हैं और देर शाम तक पढ़ाई करती हैं।
फोटो--7
छात्रा किरण ने बताया कि हिंदी विषय की परीक्षा के लिए उनकी पूरी तैयारी थी। उनकी परीक्षा अच्छी हुई है और वह सभी प्रश्न भी अच्छे से करके आईं। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। उसने व्याकरण भी अच्छे से की। परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न दिए गए थे। जिससे परीक्षा करने में आसानी हुई।

फोटो--8
छात्रा रानी ने बताया कि परीक्षा में समास, विलोमार्थी के प्रश्न करने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि इन प्रश्नों को पहले समझा और इसके बाद उत्तर लिखा। उसने पूरा पेपर पढ़ने के बाद शुरू किया। इससे उसको परीक्षा करने में आसानी रही।

नैना।

नैना।

नैना।

नैना।

नैना।

नैना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed