{"_id":"6031651c8ebc3ee8fa486088","slug":"himanchal-una-express-train-start-22-feb-ambala-news-knl61747759","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 स्टेशनों की जगह 12 पर रुकेगी सहारनपुर-ऊना हिमाचल मेल-एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 स्टेशनों की जगह 12 पर रुकेगी सहारनपुर-ऊना हिमाचल मेल-एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 फरवरी से शुरू होने वाली ट्रेनों के संचालन की रेलवे ने पूरी तैयार कर ली है। इसी दिन तड़के यूटीएस काउंटर भी खुल जाएंगे जोकि पिछले करीब 11 माह से बंद पड़े हैं। सोमवार से शुरू होने वाली अंबाला-लुधियाना-अंबाला और सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर अनारक्षित मेल-एक्सप्रेस लगभग 21 छोटे रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इससे यात्रियों के समय में तो बचत होगी, लेकिन उन्हें सफर के लिए किलोमीटर के हिसाब से दोगुना किराया देना होगा।
उत्तर रेलवे द्वारा जारी की गई 35 पैसेंजर ट्रेनों सूची में अंबाला मंडल की भी 6 ट्रेनें शामिल हैं। इसमें अंबाला-लुधियाना और सहारनपुर-ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली 2 महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं जो छावनी व आसपास से सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरी पेशा वर्ग के साथ व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को काफी राहत प्रदान करेंगी, लेकिन मेल-एक्सप्रेस में बदलने के कारण अब इन ट्रेनों को प्रमुख स्टेशनों पर ही रोका जाएगा। कोरोना काल से पहले जहां अंबाला-लुधियाना को 13 रेलवे स्टेशनों पर रोका जाता था, अब इस ट्रेन को 12 स्टेशनों पर रोका जाएगा। इसी प्रकार सहारनपुर-ऊना हिमाचल को 32 रेलवे स्टेशनों पर रोका जाता था, वहीं अब यह ट्रेन सिर्फ 12 स्टेशनों पर ही रुकेगी।
नहीं बनेगा मासिक पास, इस तरह चुकानी होगी राशि
मैमू ट्रेनों के मेल/एक्सप्रेस में बदलने की वजह से रेल टिकट किराया दोगुना हो जाएगा। एक जनवरी 2020 से जारी भारतीय रेल यात्री किराए तालिकाएं के आधार पर जब भी कोई पैसेंजर ट्रेन मेल/एक्सप्रेस में बदलती है तो किराया दोगुना हो जाता है। तालिका के हिसाब से जहां पहले 1 से 50 किलोमीटर के 15 रुपये लगते थे। वहीं अब मेल/एक्सप्रेस में 30 रुपये लगेंगे। इसी प्रकार 1 से 100 किलोमीटर के 25 रुपये की जगह 50 रुपये, 150 किलोमीटर के लिए 35 से 65 रुपये और 200 किलोमीटर के लिए 41 की जगह 76 रुपये खर्चने होंगे। उक्त ट्रेनों का मासिक पास नहीं बनेगा।
विज्ञापन
यह है समय सारिणी
अंबाला-लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04503 सुबह 5.40 पर छावनी जंक्शन से रवाना होकर सुबह लगभग 8.10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04504 लुधियाना से शाम 4.10 पर चलकर शाम 6.45 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 8 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 12.15 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल से दोपहर 1.30 बजे चलकर शाम 5.35 बजे अंबाला छावनी और शाम 7.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
अंबाला से लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव अंबाला शहर, शंभू, राजपुरा, सराय बंजारा, साधुगढ़, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, चावापायल, दोराहा, साहनेवाल और ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा। इसी प्रकार सहारनपुर से ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, बराड़ा, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, राजपुरा, सरहिंद, मोरिंडा जंक्शन, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, नंगलडैम स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
तैयारियां पूरी
ट्रेन संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 22 फरवरी से यूटीएस काउंटर से टिकटें मिलनी शुरू हो जाएंगी। ट्रेनों के स्टेशनों में कमी की गई है, ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके।
- पंकज गुप्ता, एडीआरएम आप्रेशन, अंबाला मंडल।