फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heroin bought with neighborhood youths for Rs 1 lakh to trap wife, Dalvaya raid

Ambala News: बहू को फंसाने के लिए एक लाख रुपये में पड़ोसी युवकों संग खरीदी थी हेरोइन, डलवाया छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Heroin bought with neighborhood youths for Rs 1 lakh to trap wife, Dalvaya raid
अंबाला। महेश नगर के रिहायशी मकान से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा पकड़ी गई 46 ग्राम 80 मिलिग्राम हेरोइन मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान एकता विहार निवासी तेजविंद्र उर्फ बिन्नी व दो महिलाओं के रूप में हुई है। टीम से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटे के असलहे संग पकड़े जाने के बाद सास ने अपनी बेटी व उसके दोस्तों संग मिलकर बहू को फंसाने की साजिश रच दी थी।
विज्ञापन

दोस्तों के जरिये एक लाख रुपये की लागत से 46 ग्राम 80 मिलिग्राम हेरोइन खरीदकर बहू के घर की पानी की टंकी में छुपा दी। खुद एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम को सूचना भिजवा दी कि असलहे के संग 3 जनवरी को पकड़े गए आशीष उर्फ अंडा के घर में नशा हो सकता है, ताकि बहू फंस जाए। पकड़े गए तीनों आरोपियों को टीम ने शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


अंबाला सिटी में नशा तस्कर से जुड़ रहे तार, टीमें दे रही दबिश
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जब नशे की बरामदगी के बाद सीसीटीवी खंगाले तो इस साजिश का पता चला था। दोनों महिलाओं व आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह अंबाला सिटी से ही हेरोइन खरीदकर लाए थे। ऐसे में हेरोइन के नशा तस्कर से भी तार जुड़ गए है। टीम ने जांच में सामने आए अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। 3 जनवरी को सीआईए-2 की टीम ने पिस्तौल व कारतूस सहित विश्वकर्मा नगर निवासी आशीष उर्फ अंडा को काबू किया था। दो दिन के रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में सास सीमा, ननंद अर्चना ने दोस्त तजिंद्र संग मिलकर बहू को फंसाने का मास्टर प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed