फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   here will be no entry of kanwariyas without ID

Ambala News: बिना आईडी नहीं होगी कांवड़ियों की एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
here will be no entry of kanwariyas without ID
एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा
अंबाला। सावन माह में हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के लिए अब नए नियम बनाए हैं। कांवड़िए अपने साथ त्रिशुल या किसी अन्य प्रकार का हथियार नहीं लेकर जा सकेंगे। यात्रा के दौरान आईडी कार्ड रखना अनिवार्य रहेगा। इस सबके बाद ही कांवड़ रूट पर कांवड़ियों को एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने बताया कि हरियाणा में आगामी 3 जुलाई से सावन महीने की शुरूआत के साथ ही कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। डाक कावड़ 12 जुलाई से प्रारंभ होगी। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर आती है। ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार विशेष नियम बनाए गए है।
विज्ञापन

इन नियमों के अनुसार की चलना होगा। कांवड़ यात्रा को लेकर जितने भी रूट कांवड़ियों द्वारा इस्तेमाल किए जाएंगे, वहां पर सहायता के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अगर कोई सड़क हादसा हो भी जाता है तो उसके लिए भी मैडिकल सुविधाओं का पूरा इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा जाएगा। कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक नहीं लगाई गई है, बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि डीजे की आवाज मानकों से ज्यादा ना हो। तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जा सकता। बिना साइलेंसर की बाइकों की अनुमति नहीं रहेगीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed